धड़ाधड़ बिक रहीं देश की ये 2 सबसे सस्ती कारें, अप्रैल में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदी, माइलेज भी धांसू

अप्रैल 2026 में सस्ती कारों का जबरदस्त जलवा देखने को मिला. महज ₹3.50 लाख से शुरू होने वाली इन कारों को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा. शानदार माइलेज और कम कीमत ने इन्हें मिडिल क्लास की पहली पसंद बना दिया है- जानिए आखिर क्या है इनकी खासियत.

april 2026 car sales
1 / 6

 

भारत में किफायती कारों की बात हो तो Maruti Suzuki का नाम सबसे पहले आता है. अप्रैल 2026 में कंपनी की कारों को 1.87 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा, जिसमें सालाना आधार पर करीब 35% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. खास बात यह रही कि कंपनी की दो सबसे सस्ती कारों ने बिक्री में जबरदस्त प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

मारुति की इन कारों का बेहतरीन प्रदर्शन

मारुति की इन कारों का बेहतरीन प्रदर्शन2 / 6

इस दौरान मिनी सेगमेंट की कारों Maruti Suzuki Alto K10 और Maruti Suzuki S-Presso ने मिलकर कुल 16,066 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. इन दोनों कारों को बजट, माइलेज और कम मेंटेनेंस की वजह से खूब पसंद किया जाता है.

विज्ञापन

Alto K10 फीचर्स

Alto K10 फीचर्स3 / 6

Maruti Suzuki Alto K10 लंबे समय से मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद रही है. इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन, डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं.

Alto K10 इंजन और माइलेज

Alto K10 इंजन और माइलेज4 / 6

इस कार में 1.0-लीटर ‘Next-Gen K-Series’ डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66.6bhp पावर और 89Nm टॉर्क देता है. यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स में आती है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल पर करीब 24.39 किमी/लीटर और CNG पर 33.85 किमी/किग्रा तक देती है. इसकी कीमत ₹3.99 लाख से ₹5.96 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

विज्ञापन

S-Presso फीचर्स

S-Presso फीचर्स5 / 6

Maruti Suzuki S-Presso अपने ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और मस्कुलर डिजाइन की वजह से मिनी SUV जैसा फील देती है. इसमें सेंट्रल कंसोल के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर विंडो और इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स मिलते हैं.

S-Presso इंजन और माइलेज

S-Presso इंजन और माइलेज6 / 6

इस कार में भी 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66.6bhp पावर और 89Nm टॉर्क जनरेट करता है. माइलेज पेट्रोल पर 24.12 से 25.30 किमी/लीटर और CNG पर 32.73 किमी/किग्रा तक है. इसकी शुरुआती कीमत ₹3.50 लाख से शुरू होकर ₹5.25 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन