बारिश में कार के शीशों पर जम जाती है धुंध? तुरंत करें ये काम, बिल्कुल साफ दिखेगा रास्ता

बारिश में कार चलाते समय अक्सर कार के शीशों पर धुंध जमने लगती है, तो आपकी विजिबिलिटी कम हो सकती है. आइए यहां जानते हैं कैसे आखिर कार के शीशों पर जमी धुंध को हटाया जा सकता है.

fog
1 / 7

बारिश में कार चलाते समय शीशों पर धुंध जमना आम परेशानी है. खासकर जब कार का AC चल रहा हो तो आगे विंडशील्ड और साइड के शीशे धुंधले होने लगते हैं.इससे बाहर का रास्ता ठीक से नहीं दिखता और ड्राइविंग में हादसे का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अंदर और बाहर के तापमान में अंतर है वजह

अंदर और बाहर के तापमान में अंतर है वजह2 / 7

जब कार के अंदर एसी की वजह से तापमान को हो जाता है और बाहर का मौसम गर्म या बहुत ज्यादा नमी वाला होता है तो अंदर और बाहर के तापमान में फर्क हो जाता है. इसी तापमान के अंतर की वजह से शीशों पर नमी जमने लगती है और फिर धुंध जम जाती है.

विज्ञापन

धुंध दिखे तो तुरंत ऑन करें डी-फॉगर

धुंध दिखे तो तुरंत ऑन करें डी-फॉगर3 / 7

ड्राइविंग के दौरान अगर विंडशील्ड या शीशों पर धुंध जमने लगे तो सबसे पहले कार का ही डीफॉगर या डेफ्रोस्टर ऑन करें. ये फीचर विंडशील्ड और पीछे के शीशे की तरफ गर्म हवा पहुंचाता है. इससे शीशे पर जमा पानी धीरे-धीरे हटने लगती है और विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है.

पीछे के शीशे की लाइनों का क्या काम है?

पीछे के शीशे की लाइनों का क्या काम है?4 / 7

कार के पीछे वाले शीशे पर बनी पतली पतली लाइने सिर्फ डिजाइन नहीं होती, ये रियर डी-फॉगर सिस्टम का हिस्सा होती हैं. जैसे ही डी-फॉगर ऑन होता है इस लाइनों में हल्की गर्मी पैदा होती है और शीशों की नमी तेजी से हटने लगती है.

विज्ञापन

कार में डी-फॉगर न हो तो ये उपाय करें

कार में डी-फॉगर न हो तो ये उपाय करें5 / 7

हर कार में डीफॉगर फीचर हो ये जरूरी नहीं है. अगर आपकी कार में ये सुविधा नहीं है तो AC के टेंपरेचर थोड़ा बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा फ्रेश एयरमोड ऑन करें और जरूरत पड़ने पर खिड़की को थोड़ा खोल दें. इससे धीरे -धीरे शीशों पर जमी धुंध साफ हो जाएगी.

बारिश में ड्राइविंग से पहले ये काम जरूर करें

बारिश में ड्राइविंग से पहले ये काम जरूर करें6 / 7

बारिश में सफर शुरू करने से पहले कार के सभी शीशों को अच्छी तरह साफ कर लें. ऐसी की बहुत ज्यादा ठंडे तापमान पर चलाने से बचें और जरूरत के हिसाब से फ्रेश एयर मोड का इस्तेमाल करते रहें. साथ ही चेक कर लें कि कार का डी फॉगर सही से काम कर रहा है या नहीं.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

 इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

अगर ड्राइविंग के दौरान शीशों पर अचानक धुंध जम जाए तो बिना साफ किए आगे बढ़ने की कोशिश न करें. पहले डी-फॉगर या उपलब्ध दूसरे उपायों से शीशे साफ करें और बाहर का रास्ता ठीक से दिखाई देने के बाद ही आगे बढ़ें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन