सावधान! FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी, NHAI ने जारी की एडवाइजरी

अगर आप FASTag इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. ऐनुअल पास’के नाम पर चल रहे नए स्कैम में लोग नकली वेबसाइट्स के जरिए ठगे जा रहे हैं.

fastag
1 / 8

FASTag यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी सामने आई है. इन दिनों ऐनुअल पास के नाम पर बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा है, जिसमें लोग नकली वेबसाइट्स के जाल में फंसकर पैसे गंवा रहे हैं. मामला इतना गंभीर हो गया है कि National Highways Authority of India ने खुद एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है. अगर आप भी FASTag से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

FASTag ऐनुअल पास के नाम पर नया स्कैम

FASTag ऐनुअल पास के नाम पर नया स्कैम2 / 8

इन दिनों जालसाज FASTag ऐनुअल पास के नाम पर यूजर्स को निशाना बना रहे हैं. वे ऐसे ऑफर दिखाते हैं जो असली लगते हैं, लेकिन असल में ये पूरी तरह फर्जी होते हैं.

विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट्स से हो रहा खेल

फर्जी वेबसाइट्स से हो रहा खेल3 / 8

स्कैमर्स नकली वेबसाइट्स बनाते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली प्लेटफॉर्म जैसी लगती हैं. इन साइट्स पर यूजर्स को पेमेंट करने के लिए कहा जाता है और यहीं से धोखाधड़ी शुरू हो जाती है. (Phot0- NHAI/X)

गूगल पर टॉप रिजल्ट में दिखते हैं फर्जी लिंक

गूगल पर टॉप रिजल्ट में दिखते हैं फर्जी लिंक4 / 8

काने वाली बात यह है कि ये फर्जी वेबसाइट्स पेड एड्स और SEO ट्रिक्स के जरिए सर्च इंजन में ऊपर दिखाई देती हैं. ऐसे में लोग इन्हें असली समझकर क्लिक कर लेते हैं.

विज्ञापन

यूजर्स से मांगी जाती है संवेदनशील जानकारी

यूजर्स से मांगी जाती है संवेदनशील जानकारी5 / 8

इन वेबसाइट्स पर पहुंचने के बाद यूजर्स से मोबाइल नंबर, वाहन रजिस्ट्रेशन और पेमेंट डिटेल्स जैसी जरूरी जानकारी भरवाई जाती है, जिससे उनका डेटा और पैसा दोनों खतरे में पड़ जाते हैं.

पेमेंट के बाद नहीं मिलता सही कन्फर्मेशन

 पेमेंट के बाद नहीं मिलता सही कन्फर्मेशन6 / 8

ज्यादातर मामलों में पेमेंट करने के बाद यूजर्स को कोई वैध कन्फर्मेशन नहीं मिलता. कुछ को नकली रसीद दे दी जाती है, लेकिन असल में उनके पास कोई वैलिड FASTag सर्विस नहीं होती.

विज्ञापन

असली और नकली में फर्क करना हुआ मुश्किल

असली और नकली में फर्क करना हुआ मुश्किल7 / 8

इस स्कैम को लेकर Indian Cyber Crime Coordination Centre ने भी पहले चेतावनी दी थी. उनका कहना है कि अब ये धोखाधड़ी इतनी एडवांस हो गई है कि पहली नजर में असली और नकली वेबसाइट पहचानना मुश्किल हो गया है.

NHAI की अहम सलाह

NHAI की अहम सलाह8 / 8

NHAI ने साफ कहा है कि FASTag से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए सिर्फ वेरिफाइड और ऑफिशियल चैनल्स का ही इस्तेमाल करें. अनजान वेबसाइट्स पर भरोसा करना आपको भारी नुकसान में डाल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन