बारिश में कार के शीशों पर जम जाती है धुंध? 30 सेकंड की ये ट्रिक कर देगी बिल्कुल साफ

मानसून में कार चलाते समय विंडशील्ड पर धुंध जमना आम समस्या है. ज्यादातार लोग AC को फुल कूलिंग पर चला देते हैं, लेकिन इससे पहले एक आसान ट्रिक अपना कर सिर्फ 30 सेकंड में शीशे साफ हो सकते हैं. जानिए क्या है सही तरीका और कौन-सी गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.

Car FOG
1 / 7

मानसून के दौरान कार में बैठते ही अक्सर विंडशील्ड और साइड मिरर पर धुंध जम जाता है. इसके साथ केबिन के अंदर नमी और सीलन भी महसूस होने लगती है. कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए तुरंत AC को सबसे ज्यादा कम तापमान पर चला देते हैं, लेकिन इससे धुंध तुरंत साफ नहीं होती. ऐसी स्थिति में एक आसान तरीका ज्यादा असरदार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

सिर्फ 30 सेकंड में साफ हो सकते हैं शीशे

सिर्फ 30 सेकंड में साफ हो सकते हैं शीशे2 / 7

बारिश के मौसम में कार के शीशों पर जमी धुंध हटाने के लिए हीटर का सही इस्तेमाल काफी कारगर माना जाता है. सही सेटिंग अपनाने पर करीब 30 सेंकड में विंडशील्ड पहले से हो सक्ती है और विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है.

विज्ञापन

पहला स्टेप-खिड़कियां थोड़ी देर के लिए खोलें

पहला स्टेप-खिड़कियां थोड़ी देर के लिए खोलें3 / 7

कार स्टार्ट करने के बाद सबसे पहले 30 से 60 सेंकड तक सभी खिड़कियों को थोड़ा-सा खोल दें. इससे केबिन के अंदर फंसी गर्म और नमी वाली हवा बाहर निकल जाती है जिससे आगे की प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी होती है.

दूसरा और तीसरा स्टेप-AC और तापमान ऐसे करें सेट

दूसरा और तीसरा स्टेप-AC और तापमान ऐसे करें सेट4 / 7

खिड़कियां बंद करने के बाद क्लाइमेट कंट्रोल को फ्रेश एयर मोड (Fresh Air Mode) पर सेट करें और AC चालू करें. इसके बाद तापमान को हल्का गर्म रखें और एयर वेंट का रुख सीधे विंडशील्ड की तरफ कर दें. इससे शीशों पर जमी धुंध तेजी से हटने लगती है.

विज्ञापन

अगर डिफॉगर बटन है तो काम और आसान

अगर डिफॉगर बटन है तो काम और आसान5 / 7

अगर आपकी कार में Defogger या Defrost बटन है तो उसे दबा दें. ये फीचर आपने आप जरूरी सेटिंग्स एक्टिवेट कर देता है, जिससे शीशों पर जमा धुंध जल्दी साफ होने लगती है.

बिल्कुल न करें ये गलती

बिल्कुल न करें ये गलती6 / 7

हीटर का इस्तेमाल करते समय रिसर्कुलेशन मोड (Recirculation Mode) कभी ऑन न करें. ऐसा करने से केबिन के अंदर मौजूद नमी वाली हवा बार-बार घूमती रहती है और ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, जिससे शीशों पर धुंध जमने लगती है.

विज्ञापन

हमेशा Fresh Air Mode का करें इस्तेमाल

हमेशा Fresh Air Mode का करें इस्तेमाल7 / 7

धुंध हटाने के लिए हमेशा फ्रेश एयर मोड का ही इस्तेमाल करें. ये बाहर से ताजी हवां खींचता है, एसी के जरिए उसकी नमी कम करता है और फिर हीटर की मदद से उसे शीशों तक पहुंचाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन