क्या आप जानते हैं कार की विंडशील्ड पर क्यों होते हैं ब्लैक डॉट्स? ये है असली वजह

कार की विंडशील्ड पर बने छोटे-छोटे काले डॉट्स को क्या आप सिर्फ डिजाइन समझते हैं? सच्चाई इससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाली है. अगर आपने कभी इन्हें गौर नहीं किया, तो अब जान लीजिए कि ये छोटे डॉट्स कितने और क्यों जरूरी होते हैं.

car windshield.jpg
1 / 7
Why there are black dots on car glass

हम रोज कार चलाते हैं, लेकिन उसमें मौजूद कई छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान ही नहीं देते. विंडशील्ड के किनारों पर बने काले डॉट्स भी उन्हीं में से एक हैं. पहली नजर में ये सिर्फ डिजाइन का हिस्सा लगते हैं, लेकिन असल में इनका काम कार की सुरक्षा और मजबूती से जुड़ा होता है

विज्ञापन

विंडशील्ड के काले डॉट्स क्या होते हैं

विंडशील्ड के काले डॉट्स क्या होते हैं2 / 7

कार के विंडशील्ड के किनारों पर दिखाई देने वाले इन छोटे-छोटे काले डॉट्स को ‘फ्रिट्स’ कहा जाता है. ये देखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन इनका काम काफी अहम होता है.

विज्ञापन

क्यों जरूरी होते हैं ये डॉट्स

क्यों जरूरी होते हैं ये डॉट्स3 / 7

ज्यादातर लोग इन्हें सिर्फ डिजाइन समझते हैं, लेकिन असल में ये विंडशील्ड को मजबूती से अपनी जगह पर टिकाए रखने में मदद करते हैं. ये कांच और फ्रेम के बीच मजबूत पकड़ बनाते हैं.

विंडशील्ड को देते हैं मजबूती

विंडशील्ड को देते हैं मजबूती4 / 7

फ्रिट्स के बिना विंडशील्ड का फिटिंग कमजोर हो सकती है. ये कांच को सही तरीके से सेट रखते हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान किसी तरह की ढीलापन या खतरा नहीं होता.

विज्ञापन

गर्मी से बचाने में भी मददगार

गर्मी से बचाने में भी मददगार5 / 7

ये छोटे डॉट्स धूप के असर को कम करने में भी मदद करते हैं. खासकर तेज धूप में ये कार के अंदर आने वाली गर्मी को कुछ हद तक नियंत्रित करते हैं, जिससे केबिन ज्यादा गर्म नहीं होता.

डॉट्स खराब हों तो क्या करें

डॉट्स खराब हों तो क्या करें6 / 7

अगर आपको लगे कि ये काले डॉट्स हल्के पड़ रहे हैं या खराब हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय रहते इन्हें ठीक करवाना जरूरी है, क्योंकि इनकी खराबी से विंडशील्ड की पकड़ कमजोर हो सकती है.

विज्ञापन

पूरी विंडशील्ड बदलना जरूरी नहीं

पूरी विंडशील्ड बदलना जरूरी नहीं7 / 7

अच्छी बात यह है कि अगर ये डॉट्स खराब हो जाएं, तो हर बार पूरी विंडशील्ड बदलने की जरूरत नहीं होती. कई मामलों में इन्हें रिपेयर करके भी समस्या को ठीक किया जा सकता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन