कार में लो फ्यूल लाइट जलते ही कितनी दूर चलेगी गाड़ी? जानिए बाइक के रिजर्व और कार की लो फ्यूल वॉर्निंग का पूरा गणित

कार में लो फ्यूल लाइट जलाने पर ड्राइवर्स घबरा जाते हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि इस समय टैंक पूरी तरह खाली नहीं होता. तो आइए जानते हैं लो फ्यूल वॉर्निंग के बाद कार कितनी दूर या किमी तक चल सकती है.

Car.jpg (8)
1 / 7

गाड़ी चलाते समय अगर अचानाकर डैशबोर्ट पर पीली या लाल फ्यूल वॉर्निंग लाइट जल जाए, तो ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं. वहीं बाइक में जब पेट्रोल खत्म होता है तो वो रिजर्व पर आ जाती है, तब यी यही सवाल मन में आता है कि गाड़ी कितनी दूर चल पाएगी.

विज्ञापन

लो फ्यूल वॉर्निंग का क्या मतलब है?

लो फ्यूल वॉर्निंग का क्या मतलब है?2 / 7

कार में जलने वाली लो फ्यू वॉर्निग लाइट को बाइक रिजर्व मोड की ही तरह ड्राइवर को अलर्ट करने के लिए बनाया गया है. इस सीधा मकसद ये बताना है कि टैंक में अब लिमिटेड फ्यूल बचा है और जल्द ही फ्यूल भरवा लेना चाहिए.

विज्ञापन

कार में लाइट जलने के बाद कितना फ्यूल बचता है?

कार में लाइट जलने के बाद कितना फ्यूल बचता है?3 / 7

ज्यादातर कारों में लो फ्यूल वॉर्निग लाइट तब जलती है, जब टैंक में लगभग 10 से 15 प्रतिशत फ्यूल बचा होता है. ये मात्रा अलग-अलग कारों में थोड़ी बदल सकती है.

वॉर्निंग लाइट के बाद कार कितनी दूर चल सकती है?

 वॉर्निंग लाइट के बाद कार कितनी दूर चल सकती है?4 / 7

अगर माइलेज के हिसाब से देखें, तो लो फ्यूल वॉर्निग दिखने के बाद कार आमतौर पर करीब 40 से 80 किमी तक चल सकती है. हालांकि ये दूरी कार के मॉडल, ड्राइविंग स्टाइल, सड़क की कंडिशन और ट्रैफिक पर निर्भर करती है.

विज्ञापन

बाइक के रिजर्व मोड में कितना पेट्रोल रहता है?

बाइक के रिजर्व मोड में कितना पेट्रोल रहता है?5 / 7

ज्यादातर बाइकों में अलग से लो फ्यूल लाइट की जह रिजर्व मोड दिया जाा है. जब मेन फ्यूल खत्म होने लगता है और बाइक झटका देने लगाती है, तब रिजर्व मोड का इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर रिजर्व में करीब 1 से 1.5 लीटर पेट्रोल बचा होता है.

रिजर्व पर बाइक कितनी दूर तक चलती है?

रिजर्व पर बाइक कितनी दूर तक चलती है?6 / 7

रिजर्व मोड पर बाइक सामान्य तौर पर लगभग 20 से 30 किमी तक चल सकती है. यहां भी दूरी बाइक के माइलेज और चलाने के तरी पर निर्भर करती है.

विज्ञापन

फ्यूल लाइट जलने पर क्या करें?

फ्यूल लाइट जलने पर क्या करें?7 / 7

कार में जैसे ही लो फ्यूल वॉर्निग दिखा दें तो बिना देरी किए सबसे नजदीकी पेट्रोल पंप पर पहुंचक फ्यूल भरवा लेना ही सबसे सही फैसला होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन