कार में AC चलाने से माइलेज कितना कम होता है, क्या फैन की स्पीड से भी पड़ता है फर्क?

क्या कार में AC चलाने से सच में पेट्रोल ज्यादा खत्म होता है? अगर आप भी माइलेज बचाने के लिए बार-बार AC बंद करते हैं या फैन स्पीड कम रखते हैं, तो पहले जान लीजिए इसकी असली सच्चाई. यहां जानिए AC, इंजन और फ्यूल खर्च के बीच क्या है पूरा कनेक्शन.

car mileage
1 / 6

 

भीषण गर्मी में कार के अंदर बैठते ही सबसे पहले लोग AC ऑन करते हैं. तेज धूप में बिना एयर कंडीशनर के सफर करना लगभग नामुमकिन जैसा लगता है. लेकिन AC इस्तेमाल करने को लेकर लोगों के मन में माइलेज से जुड़ा बड़ा सवाल भी रहता है.

Advertisment

 क्या AC चलाने से सच में कम होता है माइलेज?

 क्या AC चलाने से सच में कम होता है माइलेज?2 / 6

कई लोग सोचते हैं कि अगर AC लगातार चलाया जाए तो गाड़ी ज्यादा पेट्रोल खाती है. इसी वजह से कुछ लोग बीच-बीच में AC बंद करते रहते हैं या उसकी कूलिंग कम-ज्यादा करते हैं ताकि माइलेज बचाया जा सके. असल सवाल यही है कि क्या AC चलाने से सच में कार का एवरेज कम हो जाता है?

विज्ञापन

कार में AC कैसे करता है काम?

कार में AC कैसे करता है काम?3 / 6

जब कार का AC ऑन किया जाता है तो उसका कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट गैस पर दबाव बनाता है. यह प्रक्रिया गैस को लिक्विड में बदलने में मदद करती है. इसके बाद यह सिस्टम बाहर की गर्म हवा को बाहर निकालकर केबिन के अंदर ठंडी हवा पहुंचाता है, जिससे कार का तापमान कम होने लगता है.

AC चलाने पर इंजन पर बढ़ता है लोड

AC चलाने पर इंजन पर बढ़ता है लोड4 / 6

कार का AC सीधे इंजन से जुड़ा होता है. जब AC चलता है तो इंजन को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. इसी वजह से फ्यूल की खपत थोड़ी बढ़ जाती है. यानी AC ऑन होने पर कार का माइलेज कुछ हद तक प्रभावित जरूर होता है, क्योंकि इंजन पर दबाव बढ़ जाता है.

विज्ञापन

माइलेज पर कितना पड़ता है असर?

माइलेज पर कितना पड़ता है असर?5 / 6

हालांकि AC चलाने से माइलेज में बहुत बड़ा फर्क नहीं आता. आमतौर पर इससे सिर्फ 3 से 4 प्रतिशत तक का ही असर पड़ता है. माइलेज पर ज्यादा असर इस बात का पड़ता है कि आप गाड़ी कहां चला रहे हैं. अगर कार ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले इलाके में चल रही है तो बार-बार ब्रेक और स्पीड बदलने से फ्यूल ज्यादा खर्च होगा. वहीं हाईवे पर इसका असर काफी कम महसूस होता है.

AC फैन की स्पीड से नहीं बदलता माइलेज

AC फैन की स्पीड से नहीं बदलता माइलेज6 / 6

कई लोगों को लगता है कि AC का फैन तेज करने से गाड़ी ज्यादा पेट्रोल खाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल AC का फैन कार की बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम से चलता है. इसका काम सिर्फ ठंडी हवा को केबिन के अंदर पहुंचाना होता है. इसलिए आप फैन स्पीड 1 पर रखें या 4 पर, इससे फ्यूल खपत पर कोई फर्क नहीं पड़ता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन