कितनी होती है बुलडोजर की टॉप स्पीड? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

आजकल बुलडोजर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि खबरों और चर्चाओं का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी भारी-भरकम मशीन आखिर कितनी तेज चल सकती है? आइए जानते हैं.

bulldozer
1 / 7
jcb ki top speed kitni hoti hai

 

आज के समय में बुलडोजर को लेकर लोगों के मन में अलग ही धारणा बन गई है. खासकर कुछ राज्यों में यह कार्रवाई का प्रतीक बन चुका है, जिससे लोग इसे देखकर सतर्क हो जाते हैं.

विज्ञापन

आखिर क्या काम करता है बुलडोजर

आखिर क्या काम करता है बुलडोजर2 / 7

बुलडोजर का मुख्य काम जमीन खोदना, मिट्टी हटाना और भारी चीजों को धकेलना होता है. इसे ताकतवर कामों के लिए तैयार किया जाता है, न कि तेज रफ्तार के लिए.

विज्ञापन

स्पीड नहीं, ताकत है असली खासियत

स्पीड नहीं, ताकत है असली खासियत3 / 7

इस मशीन को डिजाइन करते समय स्पीड से ज्यादा टॉर्क यानी खींचने की ताकत पर फोकस किया जाता है, ताकि यह भारी से भारी काम आसानी से कर सके.

बड़े बुलडोजर की टॉप स्पीड कितनी होती है

बड़े बुलडोजर की टॉप स्पीड कितनी होती है4 / 7

अगर हम बड़े बुलडोजर की बात करें, तो कैटरपिलर D9 जैसे मॉडल की अधिकतम स्पीड करीब 11 किमी/घंटा तक होती है. दिलचस्प बात यह है कि रिवर्स गियर में इसकी स्पीड थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जो लगभग 13.5 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है.

विज्ञापन

काम करते समय और भी धीमी हो जाती है

काम करते समय और भी धीमी हो जाती है5 / 7

जब बुलडोजर असल काम कर रहा होता है, तब इसकी स्पीड काफी कम होकर करीब 3.5 किमी/घंटा रह जाती है, ताकि काम सही तरीके से हो सके.

छोटे और बड़े बुलडोजर में फर्क

छोटे और बड़े बुलडोजर में फर्क6 / 7

मिनी बुलडोजर आमतौर पर थोड़ा तेज चल सकते हैं, जबकि बड़े और भारी क्रॉलर बुलडोजर बहुत धीमी गति से चलते हैं.

विज्ञापन

JCB बुलडोजर की स्पीड ने किया चौंकाया

JCB बुलडोजर की स्पीड ने किया चौंकाया7 / 7

कुछ JCB मशीनों के बारे में दावा किया जाता है कि उनकी अधिकतम स्पीड 65 किमी/घंटा तक हो सकती है, लेकिन यह सभी बुलडोजर पर लागू नहीं होता.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन