45°C की गर्मी में बाइक टायर में कितनी हवा सही? जान लें वरना पड़ सकता है भारी

भीषण गर्मी में अगर बाइक के टायर में ज्यादा हवा भर दी तो बड़ा हादसा हो सकता है. 45 डिग्री तापमान में टायर प्रेशर तेजी से बढ़ता है, जिससे रोड ग्रिप कमजोर पड़ सकती है. जानिए गर्मियों में बाइक टायर में कितना PSI रखना सबसे सुरक्षित माना जाता है.

bike tyre pressure
1 / 6

 

भीषण गर्मी सिर्फ लोगों को ही परेशान नहीं करती, बल्कि इसका असर बाइक के टायरों पर भी पड़ता है. तेज धूप और गर्म सड़कें टायर के एयर प्रेशर को प्रभावित करती हैं, जिससे सफर के दौरान खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

गर्मी में क्यों बदल जाता है टायर का प्रेशर?

गर्मी में क्यों बदल जाता है टायर का प्रेशर?2 / 6

जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, टायर के अंदर मौजूद हवा फैलने लगती है. इसकी वजह से टायर का प्रेशर अपने आप बढ़ जाता है. कई बार यही बढ़ा हुआ प्रेशर सफर के दौरान परेशानी का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

 बाइक टायर में कितना एयर प्रेशर सही माना जाता है?

 बाइक टायर में कितना एयर प्रेशर सही माना जाता है?3 / 6

आमतौर पर बाइक के फ्रंट टायर में 25 से 30 PSI और रियर टायर में 30 से 35 PSI प्रेशर सही माना जाता है. हालांकि, हर बाइक की कंपनी अलग गाइडलाइन देती है, इसलिए एक बार ओनर मैनुअल जरूर चेक कर लेना चाहिए.

जरूरत से ज्यादा हवा भरना पड़ सकता है भारी

जरूरत से ज्यादा हवा भरना पड़ सकता है भारी4 / 6

अगर गर्मियों में टायर में जरूरत से ज्यादा हवा भर दी जाए, तो टायर के फटने का खतरा बढ़ सकता है. इतना ही नहीं, ज्यादा प्रेशर होने से बाइक की रोड पकड़ भी कमजोर पड़ने लगती है.

विज्ञापन

टायर प्रेशर का ट्रैक्शन पर पड़ता है असर

टायर प्रेशर का ट्रैक्शन पर पड़ता है असर5 / 6

टायर में ओवर एयर प्रेशर होने पर रोड ग्रिप कम हो जाती है. इससे बाइक के फिसलने की संभावना बढ़ जाती है, खासकर तेज स्पीड या मोड़ लेते समय हादसे का खतरा ज्यादा हो सकता है.

समय-समय पर टायर जरूर चेक करें

समय-समय पर टायर जरूर चेक करें6 / 6

गर्मियों के मौसम में बाइक के टायर प्रेशर की नियमित जांच बेहद जरूरी है. सही एयर प्रेशर न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देता है, बल्कि लंबी यात्रा के दौरान आपकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन