EV Scooter 2026: ₹2 लाख के बजट में आ गए ये 5 धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स देखकर हो जाएंगे दीवाने; देखें लिस्ट

क्या आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के देख EV स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं? आइए हम आपको 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताते हैं.

Best Electric Scooter
1 / 9

भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. लोग अब पेट्रोल गाड़ियों की जगह बैटरी से चलने वाले आधुनिक और सस्ते स्कूटर्स को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं. इससे न सिर्फ पेट्रोल का खर्चा कम होता है, साथ ही अच्छी रेंज भी मिली है.  

विज्ञापन

टीवीएस आईक्यूब

टीवीएस आईक्यूब2 / 9

टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहद विश्वसनीय विकल्प है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹94,434 है. यह स्कूटर अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो सिंगल चार्ज पर 94 किमी से 212 किमी तक की शानदार रेंज प्रदान करता है.

विज्ञापन

एथर रिज्टा

एथर रिज्टा 3 / 9

एथर रिज्टा (Ather Rizta) को खासतौर पर परिवारों की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है. ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत वाले इस स्कूटर में 160 किमी तक की रेंज मिलती है. इसका बड़ा अंडरसीट स्टोरेज सामान रखने के लिए बेहतरीन है.

एथर 450 एपेक्स

एथर 450 एपेक्स 4 / 9

अगर आपको रफ्तार से प्यार है, तो एथर 450 एपेक्स (Ather 450 Apex) आपके लिए बेस्ट है. ₹1.89 लाख की कीमत वाला यह प्रीमियम स्कूटर 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकता है और इसकी रेंज 157 किमी है.

विज्ञापन

बजाज चेतक C2501

बजाज चेतक C25015 / 9

बजाज ने अपने चेतक लाइनअप में नया C2501 मॉडल पेश किया है, जिसकी कीमत मात्र ₹91,399 है. यह किफायती स्कूटर 113 किमी की रेंज देता है. इसकी बैटरी लगभग पौने चार घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है.

हीरो विडा VX2

हीरो विडा VX26 / 9

हीरो मोटोकॉर्प का विडा VX2 (Hero VIDA VX2) एक स्मार्ट स्कूटर है. इसके VX2 Go मॉडल की कीमत ₹99,490 से शुरू होती है. इसमें रिमूवेबल यानी बदली जा सकने वाली बैटरी मिलती है, जो 142 किमी तक की रेंज देती है.

विज्ञापन

आधुनिक फीचर्स की भरमार

आधुनिक फीचर्स की भरमार7 / 9

आजकल के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सिर्फ बैटरी ही नहीं, बल्कि डिजिटल स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को बहुत आसान और सुरक्षित बनाते हैं.

सरकारी योजनाओं का बड़ा सपोर्ट

सरकारी योजनाओं का बड़ा सपोर्ट8 / 9

भारत सरकार की पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) जैसी योजनाओं के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों पर अच्छी सब्सिडी मिल रही है. इसी वजह से कंपनियों के लिए इनकी कीमतें कम रखना और ग्राहकों के लिए इन्हें खरीदना आसान हुआ है.

विज्ञापन

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा विकास

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा विकास9 / 9

अब देश के छोटे-बड़े शहरों में चार्जिंग स्टेशंस का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है. फास्ट चार्जिंग तकनीक की मदद से अब इन स्कूटर्स को मात्र एक घंटे में सफर के लिए तैयार किया जा सकता है. (Image: So)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन