₹15 लाख से कम में खरीदें ये 5 शानदार Electric Cars! लंबी रेंज, दमदार फीचर्स से जीत रहीं लोगों का दिल

Best Electric Cars Under ₹15 Lakh: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. बढ़ती ईंधन कीमतें, कम मेंटेनेंस खर्च और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण अब लोग पेट्रोल और डीजल कारों की जगह EV को प्राथमिकता दे रहे हैं. खासकर ₹15 लाख से कम बजट में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं, जो रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं.

Best Electric Cars Under 15 Lakh 2026
1 / 9

अगर आप 2026 में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये 5 EV शानदार रेंज, आधुनिक फीचर्स और कम खर्च में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.  

विज्ञापन

दिल्ली की नई EV Policy 2026 से मिलेगा बड़ा फायदा

दिल्ली की नई EV Policy 2026 से मिलेगा बड़ा फायदा2 / 9

दिल्ली सरकार ने नई Electric Vehicle (EV) Policy 2026 को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है, जिसे 1 जुलाई 2026 से लागू करने की तैयारी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार यह नीति 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी. नई पॉलिसी के तहत दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया और ग्रामीण सेवा जैसे कई श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया गया है. सबसे बड़ी राहत यह है कि ₹30 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत वाले प्योर इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहनों पर 100% रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट मिलेगी, जिससे नई EV खरीदना पहले की तुलना में काफी सस्ता हो जाएगा.

विज्ञापन

दोपहिया और ऑटो खरीदने पर मिलेगी लाखों रुपये की सहायता

दोपहिया और ऑटो खरीदने पर मिलेगी लाखों रुपये की सहायता3 / 9

नई EV नीति के तहत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक सब्सिडी भी देगी. इलेक्ट्रिक दोपहिया खरीदने पर पहले साल ₹30,000, दूसरे साल ₹20,000 और तीसरे साल ₹10,000 तक की सहायता मिलेगी. वहीं इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने वालों को पहले साल ₹50,000, दूसरे साल ₹40,000 और तीसरे साल ₹30,000 की सब्सिडी दी जाएगी.

Tata Punch EV

Tata Punch EV4 / 9

अगर आप मजबूत, सुरक्षित और फैमिली के लिए उपयुक्त इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं तो Tata Punch EV बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें दो बैटरी विकल्प मिलते हैं और कंपनी लगभग 375 से 468 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देती है. 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग और आधुनिक फीचर्स इसे और आकर्षक बनाते हैं. इस कार की शुरुआती कीमत लगभग 9.69 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV5 / 9

Tata Nexon EV भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल है. इसकी शुरुआती कीमत ₹15 लाख के अंदर आती है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, बेहतरीन सेफ्टी और लंबी ड्राइविंग रेंज मिलती है. शहर और हाईवे दोनों के लिए यह एक संतुलित विकल्प माना जाता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹12.49 लाख (एक्स-शोरूम) है.

MG Comet EV

MG Comet EV6 / 9

अगर आपकी ज्यादातर ड्राइविंग शहर के अंदर होती है तो MG Comet EV काफी उपयोगी साबित हो सकती है. इसका कॉम्पैक्ट आकार पार्किंग को आसान बनाता है, जबकि कम रनिंग कॉस्ट इसे पहली EV खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है. छोटी फैमिली और डेली कम्यूट के लिए यह शानदार कार है. इसकी शुरुआती कीमत ₹14.10 लाख (एक्स-शोरूम) है.

विज्ञापन

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV7 / 9

Tata Tiago EV देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में गिनी जाती है. इसमें दो बैटरी विकल्प मिलते हैं और शहर के उपयोग के लिए पर्याप्त रेंज उपलब्ध है. कम मेंटेनेंस, आसान ड्राइविंग और Tata की मजबूत सर्विस नेटवर्क इसे बजट खरीदारों के लिए पसंदीदा बनाते हैं. इस कार की शुरुआती कीमत के बारे में बताएं तो यह कार Rs 7.99 लाख तक में आ जाती है.

Citroen eC3

Citroen eC38 / 9

Citroen eC3 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो आरामदायक सीटिंग और बड़े केबिन को प्राथमिकता देते हैं. इसमें लगभग 320 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिलती है. इसका सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर देता है, जिससे यह फैमिली उपयोग के लिए बेहतर विकल्प बनती है. इस कार की शुरुआती कीमत की बात करें, तो 11.99 लाख रुपये है.

विज्ञापन

EV खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

EV खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान9 / 9

नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि बैटरी रेंज, चार्जिंग समय, सर्विस नेटवर्क और वारंटी जैसी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है. अगर आपके घर या ऑफिस में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है तो EV का इस्तेमाल और भी आसान तथा किफायती हो जाता है. आने वाले सालों में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ने से इलेक्ट्रिक कारें और ज्यादा सुविधाजनक बनेंगी. यह भी पढ़ें: Delhi EV Policy 2026: नई ईवी पॉलिसी में हाइब्रिड कारों को क्या मिला? खरीदना अब फायदे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन