How To Make Malai Mirchi Sabji: हरी मिर्च एक हर्ब है जोकि स्वाद में तीखा होता है। इसको किसी भी खाने के स्वाद को तीखा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मिर्च की मदद से बनी कई डिशेज जैसे- अचार या मिर्च फ्राई को खूब पसंद किया जाता है।
लेकिन क्या कभी आपने मलाई मिर्च की सब्जी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मलाई मिर्च की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चाय स्वाद में बहुत टेस्टी लगती है।
अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं मलाई मिर्च की सब्जी (How To Make Malai Mirchi Sabji) बनाने की विधि-
मलाई मिर्च की सब्जी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- हरी मिर्च 15-20 आधा-आधा इंच के टुकड़ों में कटी
- मलाई एक कप
- देसी घी एक चम्मच
- जीरा 1 चम्मच
- लहसुन 1 चम्मच बारीक कटा
- हल्दी पाउडर आधा चम्मच
- धनिया पाउडर आधा चम्मच
- लाल मिर्च आधा चम्मच
- चिली फ्लेक्स आधा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- सौंफ पाउडर एक चम्मच
- दही चार चम्मच या एक चम्मच अमचूर पाउडर
- हरा धनिया 3-4 चम्मच बारीक कटा
मलाई मिर्च की सब्जी कैसे बनाएं? (How To Make Malai Mirchi Sabji)
- मलाई मिर्च की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
- फिर आप ताजा मलाई को लेकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद आप इस गर्म घी में जीरा और लहसुन हल्का सा भून लें।
- फिर आप इसमें आधे इंच के टुकड़ों में कटी मिर्च डालकर करीब दो मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालकर मिला लें।
- फिर आप इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, चिली फ्लेक्स और नमक डालकर एक मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें मलाई डालें और अच्छी तरह से चलाते हुए मिला लें।
- फिर आप इसमें सौंफ का पाउडर डालें और ढककर करीब दो मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें दही या अमचूर पाउडर डालकर मिला दें।
- फिर आप आखिर में इसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिला लें।
- अब आपकी टेस्टी मलाई मिर्च की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
2 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
5 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines