Orange Peel For Skin: सर्दियों का मौसम आते ही आपकी त्वचा की नमी गायब होने लग जाती है जिससे आपकी स्किन ड्रायनेस का शिकार हो जाती है। इससे बचने के लिए लोग बाजार से खरीदकर कई तरह के क्रीम और मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये ज्यादा समय तक स्किन को नरिश नहीं रख पाते हैं और आपको दिन में कई बार इनको लगाना पड़ता है। ऐसे में आप कई होम रेमेडीज की भी मदद ले सकते हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए ऑरेंज पील स्क्रब लेकर आए हैं। संतरा विटामिन-सी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। इसके उपयोग से आपकी त्वचा नेचुरली मॉइश्चराइज बनी रहती है जिससे आपको ड्राय स्किन से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही इससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग भी बनती है, तो चलिए जानते हैं ऑरेंज पील स्क्रब (How To Make Orange Peel Scrub) बनाने की विधि-
ऑरेंज पील स्क्रब बनाने की सामग्री-
- संतरे के छिलके का पाउडर 1 छोटा चम्मच
- शहद 1 छोटा चम्मच
- दूध 1/2 छोटा चम्मच
ऑरेंज पील स्क्रब कैसे बनाएं? (How To Make Orange Peel Scrub)
- ऑरेंज पील स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले संतरे के छिलकों धूप में सुखा लें।
- फिर जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो आप इसको पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप इस पाउडर में शहद और दूध डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका ऑरेंज पील स्क्रब बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इस तैयार स्क्रब को अपने पूरे फेस पर अच्छी तरह से लगा लें।
- इसके बाद आप धीरे-धीरे उंगलियों को गोल-गोल घुमाते हुए फेस करीब 2-3 मिनट तक स्क्रब कर लें।
- फिर आप इस मिक्चर को फेस पर करीब 15 मिनट तक लगाकर रखें।
- इसके बाद आप साधारण पानी से फेस को धोकर साफ कर लें।
- फिर आप आप फेस पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
14 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
17 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
21 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines