Lemon and Salt Skin Benefits: हर कोई खूबसूरत स्किन की चाह रखता है। ऐसे में सुंदर स्किन पाने में नींबू बेहद असरदार साबित हो सकता है। नींबू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जोकि आपको स्किन से संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं से बचाए रखने में मददगार होता है।
इसके अलावा नींबू में ब्लीजिंग गुण भी मौजूद होते हैं जोकि आपकी रंगत को सुधारने का काम करता है। वहीं नमक आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है जिससे आपकी त्वचा से डेड स्किन को निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे आपकी कई स्किन समस्याएं भी दूर होती हैं, तो चलिए जानते हैं फेस पर नींबू और नमक को लगाने के फायदे-
अभी पढ़ें – Masoor Dal Body Scrub: ग्लोइंग बॉडी के लिए घर पर बनाएं लाल मसूर बॉडी स्क्रब, ये रही इस्तेमाल की विधि
क्या होता है नींबू और नमक चेहरे पर लगाने से?
डेड स्किन को रिमूव करे
नींबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं जोकि आपकी त्वचा की गहराई से सफाई करके रंगत में सुधार लाने में मदद करते हैं। अगर आप अपने फेस की डेड सेल्स को हटाना चाहते हैं तो फेस पर नींबू और नमक का उपयोग करें। इससे आपकी डेड निकलकर बाहर आ जाती है।
स्किन के एक्स्ट्रा तेल को हटाएं
अगर आप ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं तो नींबू और नमक के इस्तेमाल से आप चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को आसानी से हटा सकते हैं। साथ ही इससे आपकी पिंपल्स, एक्ने और फुंसियों की समस्या भी दूर हो जाएगी।
स्किन डिटॉक्सिफाई करे
फेस पर जमा गंदगी को हटाने के लिए नमक और नींबू का मिक्चर एक बेहतरीन उपाय है। इससे आपकी त्वचा पर मौजूद धूल और गंदगी को हटाने में काफी मदद मिलती है। इससे साथ ही इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग भी बनती है।
फाइन-लाइंस और झुर्रियां हटाए
अगर आप फेस पर नींबू और नमक का उपयोग करते हैं तो इससे आपके फेस की झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुणों के कारण स्किन की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। साथ ही इससे आपकी रंगत में भी सुधार होता है।
नींबू और नमक का इस्तेमाल कैसे करें
- चेहरे पर नींबू को लगाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में नमक लें।
- फिर आप इसमें दो चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच नमक डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर तैयार कर लें।
- फिर आप इस मिक्चर को अपने फेस और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
- इसके बाद आप इसको लगाकर लगभग 15 मिनट तक फेस स्क्रब करें।
- फिर आप साधारण पानी से फेस को धोकर साफ कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप हफ्ते में 1 बार नींबू और नमक से फेस की सफाई जरूर करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines