Karwa Chauth 2022 Glowing Skin: करवाचौथ पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत, बस नींबू और नमक को ऐसे करें इस्तेमाल
Edited By Pooja Attri

Lemon and Salt Skin Benefits
Edited By Pooja Attri

Lemon and Salt Skin Benefits
Lemon and Salt Skin Benefits: हर कोई खूबसूरत स्किन की चाह रखता है। ऐसे में सुंदर स्किन पाने में नींबू बेहद असरदार साबित हो सकता है। नींबू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जोकि आपको स्किन से संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं से बचाए रखने में मददगार होता है।
इसके अलावा नींबू में ब्लीजिंग गुण भी मौजूद होते हैं जोकि आपकी रंगत को सुधारने का काम करता है। वहीं नमक आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है जिससे आपकी त्वचा से डेड स्किन को निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे आपकी कई स्किन समस्याएं भी दूर होती हैं, तो चलिए जानते हैं फेस पर नींबू और नमक को लगाने के फायदे-
अभी पढ़ें – Masoor Dal Body Scrub: ग्लोइंग बॉडी के लिए घर पर बनाएं लाल मसूर बॉडी स्क्रब, ये रही इस्तेमाल की विधि
नींबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं जोकि आपकी त्वचा की गहराई से सफाई करके रंगत में सुधार लाने में मदद करते हैं। अगर आप अपने फेस की डेड सेल्स को हटाना चाहते हैं तो फेस पर नींबू और नमक का उपयोग करें। इससे आपकी डेड निकलकर बाहर आ जाती है।
अगर आप ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं तो नींबू और नमक के इस्तेमाल से आप चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को आसानी से हटा सकते हैं। साथ ही इससे आपकी पिंपल्स, एक्ने और फुंसियों की समस्या भी दूर हो जाएगी।
फेस पर जमा गंदगी को हटाने के लिए नमक और नींबू का मिक्चर एक बेहतरीन उपाय है। इससे आपकी त्वचा पर मौजूद धूल और गंदगी को हटाने में काफी मदद मिलती है। इससे साथ ही इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग भी बनती है।
अगर आप फेस पर नींबू और नमक का उपयोग करते हैं तो इससे आपके फेस की झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुणों के कारण स्किन की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। साथ ही इससे आपकी रंगत में भी सुधार होता है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: