How To Apple Facial At Home: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए सेब होममेड फेशियल लेकर आएं हैं।
सेब में एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं जोकि आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये एजिंग के लक्षणों को रोकने में भी मददगार होता है। इसलिए इस फेशियल को आप घर पर कुछ आसान से स्टेप्स में करके चमकदार और बेदाग त्वचा पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सेब सेब होममेड फेशियल करने का तरीका-
अभी पढ़ें – दिवाली सेलिब्रेशन पर बनाएं बिहार की खास डिश चावल का पीठा, स्वाद होता है लजीज, जानें रेसिपी
ऐसे करें होममेड फेशियल-
स्टेप-1 फेस क्लीनिंग करें
फेस क्लीनिंग के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में एप्पल साइडर विनेगर और गुलाब जल डालकर मिला लें। फिर आप एक कॉटन बॉल की मदद से फेस को साफ साफ कर लें। प्पल साइडर विनेगरआपके विटामिनट-सी से भरपूर होता है जिससे आपके फेस पर मौजूद दाग-धब्बे हल्के हो जाते हैं। साथ ही इससे स्किन भी डीप मॉइश्चराइज होती है।
स्टेप-2 फेस स्क्रब करें
फेस स्क्रब के लिए आप सबसे पहले सेब के छिलकों को अच्छी तरह से सुखा कर पाउडर बना लें। फिर आप इस पाउडर में शहद मिलाकर फेस पर लगाएं। इसके बाद आप करीब 2 मिनट तक हल्के हाथों से फेस स्क्रब करें। इससे आपकी सेकिन के ओपन पॉर्सिस साफ हो जाते हैं जिससे आपकी स्किन की डीप सफाई हो जाती है।
स्टेप-3 फेस पैक अपलाई करें
बनाने की सामग्री-
- सेब का पल्प 1 छोटा चम्मच
- चंदन पाउडर 1 छोटा चम्मच
- हल्दी 1 चुटकी
- दूध 1 बड़ा चम्मच
- गुलाब जल 1 बड़ा चम्मच
अभी पढ़ें – दिवाली के खास मौके पर सूट के बजाय पहनें स्टालिश रफल साड़ी, ये रहे ट्रेंडी ऑप्शन्स
बनाने की विधि-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें।
- फिर आप इसको अपने हाथों से मैश करके पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट में चंदन पाउडर और हल्दी डालकर मिला लें।
- फिर आप इस मिक्चर में दूध और गुलाबजल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट को आप फेस पर अच्छी तरह से लगाएं।
- फिर आप इसको फेस पर करीब 15 मिनट तक लगाकर सुखा लें।
- इसके बाद आप साधारण पानी से फेस को धोकर साफ कर लें।
- इससे आपके फेस पर चमक के साथ-साथ कसाव आता है।
- ड्राई स्किन के लिए ये फेस पैक बेस्ट साबित हो सकती है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
39 mins agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
17 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
21 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines