Skin Care Tips: स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं केला, घरेलू नुस्खा अपनाकर पा सकते हैं चमकदार स्किन

Skin Care Tips: केले का छिलका आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में आपका साथ दे सकता हैं, क्योंकि केले के छिलके में पोषक तत्व और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

Banana ,Banana and yogurt face mask ,  Banana and yogurt face care , banana benefits for skin 

Skin Care Tips: केला स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप केले को किसी और चीज के साथ मिलके प्रयोग करते है तो चेहरे पर शानदार निखार मिलता है। केले का छिलका आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में आपका साथ दे सकता हैं, क्योंकि केले के छिलके में पोषक तत्व और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और आपकी त्वचा की समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। लेकिन हम केले को खाने के बाद अक्सर उसके छिलके को फेंक देते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। आपको हम बता दें कि अब हम आपके लिए केला से तैयार 3 ऐसे फेस पैक लेकर आए हैं, जो आपको कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिला सकते हैं। तो चालिए जानते हैं केले से फेस पैक बनाने का तरीका और फायदे…

विज्ञापन

1. नीम, हल्दी और केले का फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच नीम का पाउडर लें। फिर इन दोनो चीजों को मिला लें, और अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे। फिर अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस फेस पैक का प्रयोग करने से से पिंपल्स प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन

फायदा– नीम और हल्दी स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण होते हैं, जो आपके चेहरे को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया का खात्मा कर देते हैं।

विज्ञापन

2. दही और केला का फेस पैक

बता दे कि केले और दही के पैक के लिए आपको सबसे पहले केले में थोड़ा सा दही मिलाना होगा फिर इसका एक पेस्ट तैयार कर 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे और गले पर लगा के छोड़ दे होगा। इसके बाद गुनगुने पानी से फेस और गले को धो लेना होगा क्योंकि चेहरा और दही दोनों ही चिकना होता है,इसलिए गर्म पानी से धोने से चिकनाहट हट जाता है।

3. दही, पपीता और खीरा का पैक

100 ग्राम केला, 25 ग्राम खीरा और 25 ग्राम पपीते तो लेकर मिला लें और इसका एक पैक बना ले और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। फिर 15 से 20 मिनट तक के लिए उसे छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी सेचेहरे को धो लें।

विज्ञापन

यह भी देखें –

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ