Skin Care Yoga: भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद और खानपान पर ध्यान देना जैसे एक लग्जरी बन गया है. आज की तेज रफ्तार जिंदगी में न तो भरपूर नींद लेने का वक्त मिल पाता है और न ही सही समय पर पौष्टिक भोजन (Nutritional Foods) करने का. ऐसे में इसका सीधा असर हमारे चेहरे और स्वास्थ्य पर पड़ता है, और सबसे आम लक्षण है डार्क सर्कल्स, (Dark Circle) जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है. अगर आप भी इनसे परेशान हैं तो घबराइए नहीं. मशहूर योग गुरु और लेखिका डॉ. हंसा जी योगेंद्र ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने एक ऐसी फेस एक्सरसाइज बताई है, जिसे करने से आप डार्क सर्कल्स से राहत पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे.
फेशियल एक्सरसाइज | Facial Exercise
ऐसे बहुत से लोग हैं जो डार्क सर्कल्स की दिक्कत से परेशान हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो डॉ. हंसा जी योगेंद्र के अनुसार आप रोजाना इस फेशियल एक्सरसाइज को करें. इससे आपको काफी लाभ हो सकता है.
एक्सरसाइज करने का तरीका
- सबसे पहले हल्के गरम पानी से अपने मुंह को भर लें.
- इसके बाद, मुंह में पानी रखते हुए अपने फेस को टाइट करें.
- इस स्थिति में 2 मिनट तक रहें.
- इसके बाद आप चाहें तो पानी को पी सकते हैं या बाहर निकाल सकते हैं.
- इस प्रक्रिया से आपकी त्वचा टोन होगी, झुर्रियां कम होंगी और डार्क सर्कल्स से भी राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें- चाहते हैं लंबे और मजबूत बाल? केमिकल नहीं घर पर इस तरह बनाएं होममेड कंडिशनर, बालों में आ जाएगी जान
इस फेस एक्सरसाइज के फायदे
यह आसान सी फेशियल एक्सरसाइज न केवल डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करती है, बल्कि इससे चेहरे की त्वचा में कसाव आता है और ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) भी बेहतर होता है. मुंह में पानी भरकर फेस को टाइट करने से चेहरे की मांसपेशियों की हल्की एक्सरसाइज होती है, जिससे झुर्रियां (Wrinkles) कम होती हैं और त्वचा में निखार (Glowing Skin) आता है. यह तकनीक खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लगातार स्क्रीन पर काम करते हैं या नींद की कमी से परेशान रहते हैं. रोजाना इसे करने से आंखों के नीचे की सूजन भी कम हो सकती है और चेहरा तरोताजा नजर आता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
5 mins agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
13 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
17 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
21 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
22 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines