Salabhasana Benefits: शरीर को पूरी तरह फिट रखने के लिए सभी अंगों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में थोड़ी भी समस्या आती है तो हर तरह की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इसलिए तो हमारे बड़े कहते हैं कि सभी को रेगुलर योग करना चाहिए। योग मेंटल और फिजिकल दोनों तरह की परेशानियों को सही करने के साथ-साथ मसल्स पर होने वाले तनाव को भी कम करने में मदद करते हैं।
अगर आप में से किसी को लगातार पीठ दर्द, थकान और बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं तो शलभासन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। शलभ एक संस्कृत वर्ड है जिसका हिंदी में मतलब है टिड्डा या पतंगा होता है। कई आसनों में शलभासन आसन आपके सायटिका के दर्द और पीठ के निचले हिस्से में हो रहे दर्द में आराम देता है। यह पाचन को भी अच्छा करता है।
शलभासन (Shalabhasana) आसन पीठ दर्द और साइटिका के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे करने से पहले एक योग सिखाने वाले से सलाह जरूर लें। शलभासन में व्यक्ति को पेट के बल लेटकर अपनी पीठ को ऊपर उठाना होता है, जिससे पीठ के मांसपेशियों में संतुलन आता है और पीठ दर्द में राहत मिलती है।
शलभासन आसन कैसे करें
- पहले पेट के बल लेट जाएं।
- अपने शरीर को सीधा रखें।
- अब अपने हाथों को अपने शरीर के साथ सीधा रखें।
- सांस धीरे-धीरे लें और अपना ध्यान अपनी सांस पर लगाएं।
- अपने पेट को फ्लैट बनाए रखें।
- अब सांस लेते हुए, अपने पेट की मसल्स को उठाएं और अपने पैरों को भी धीरे-धीरे उठाएं।
- इस बात का ध्यान रखें कि पेट, थाई पर ज्यादा प्रेशर न पड़े।
- सांस को छोड़ते हुए, धीरे-धीरे अपने पैरों को बीच ऊंचाई पर उठाएं और फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को वापस लें आएं।
शलभासन करने के फायदे
कमर दर्द में आराम- यह आसान साइटिका और पीठ के निचले हिस्से में हो रहे दर्द से राहत दिलाता है।
मसल्स साइज- यह आसन हिप और उसके आस-पास की मसल्स को साइज में रखती है।
वजन मेंटेन करें- इसे रेगुलर करने से फैट बर्न होता है और वजन कम होता है।
पाचन में सुधार- यह आसन पेट के लिए फायदेमंद है और पाचन को बेहतर बनाता है।
थकान- ये आसन मेंटल स्ट्रेस के साथ-साथ थकान को भी दूर करने में मदद करता है।
किन बातों का रखें ध्यान
इस आसान को गर्भवती महिलाएं, पेप्टिक अल्सर, हर्निया, हाई बीपी और दिल के मरीजों को यह आसन नहीं करना चाहिए। अगर कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द है तो इस आसन को सावधानी से करें।
ये भी पढ़ें- तपती गर्मी से कौन सी स्किन प्रॉब्लम्स और बचाव के उपाय, कब रंग बदलती है त्वचा?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
15 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines