चेहरा चाहे जितना भी सुंदर हो लेकिन अगर स्माइल करते ही आपके दांत पीले नजर आए तो सारी सुंदरता बेकार हो जाती है। अच्छा दिखना तो फिर भी अलग है, लेकिन दांतों का पीलापन और गंदगी सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होती है। कई बार इन पीले दांतों के कारण लोगों के सामने आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। क्योंकि दांत सिर्फ खाने-पीने में ही नहीं बल्कि हमारी पर्सनालिटी को भी निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट और प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। ये प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां दांत सफेद करने का दावा करती हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल कभी-कभी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घरेलू उपाय अपनाकर बिना किसी साइड इफेक्ट के अपने दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बना सकते हैं। तो आइए हम आपको 5 घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
सरसों का तेल और नमक करें यूज़
दांतों का पीलापन दूर करने में सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है। साथ ही सरसों का तेल दांतों को चमकाने के साथ ही मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करता है। इसके लिए आधा चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाएं और इस मिश्रण से दांतों पर कुछ देर के लिए मसाज करें। करीब 3 से 5 मिनट तक इस नुस्खे को अपनाएं और फर्क खुद देखें।
सरसों का तेल और हल्दी
चमकदार दांत पाने के लिए सरसों के तेल के साथ हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें।
दांतों पर केला, संतरे या नींबू के छिलके रगड़ें
दांतों को सफेद करने के लिए एक केला, संतरा या नींबू का छिलका लें और इसे धीरे-धीरे अपने दांतों पर रगड़ें। करीब 2 मिनट तक इसे मलते रहें, फिर अच्छी तरह से अपना मुंह धो लें और अपने दांतों को ब्रश कर लें। इन फलों के छिलकों में साइट्रिक एसिड होता है, जो आपके दांतों को सफेद करने में मदद करता है।
नीम
दांतों से पीलापन हटाने के लिए नीम के पाउडर का इस्तेमाल करें। आप नीम का पाउडर लें और ब्रश से दांतों की सफाई करें। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों से बैक्टीरिया को दूर करते हैं और दांतों को चमकदार बनाते हैं।
बेकिंग सोडा
दांतों पर बेकिंग सोडा ब्लीच की तरह काम करता है। बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को 3 से 4 मिनट तक दांतों पर लगाए रखने के बाद ब्रश पर टूथपेस्ट लेकर दांतों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
ये भी पढ़ें-Hair Care Tips: बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
38 mins agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 hr agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
2 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
4 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
20 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
20 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
21 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
23 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines