हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yellow Fruits Benefits: कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं ये 5 पीले फल, इस तरह करें डाइट में शामिल

Yellow Fruits Benefits: अगर आपके भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ रहा है, तो इसके लिए आपनी में कुछ पीले फल को शामिल कर सकते हैं। ये हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों से भी आपको दूर रखता है।  

विज्ञापन
Yellow Fruits Benefits

Yellow Fruits Benefits: हमारे शरीर में दो अलग-अलग तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर को नुकसान पहुंचाता है और ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई जानलेवा बीमारी का कारण भी बन सकता है। सही लाइफस्टाइल और डाइट की मदद से आप इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ पीले फल को शामिल कर सकते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से पीले फल है जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

नींबू

नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी ब्लड को साफ करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद करता है। खट्टे फलों में हेस्पेरिडिन होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक को भी कम करता है। इसके अलावा खट्टे फलों को खाने से खास कर  महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा भी काफी कम होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

अनानास

विज्ञापन

अनानास विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा सोर्स है।  इसमें मौजूद ब्रोमेलेन बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है जिससे आप हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। साथ ही अनानास में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। ये आपके शरीर में ब्लड में क्लॉट को बनने से रोकता है।

केला

विज्ञापन

केले में फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल निकालने में मदद करते हैं।केले में मौजूद फाइबर शरीर को हेल्दी रखने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में हर रोज केले को शामिल कर सकते हैं।

पपीता

विज्ञापन

पपीते में मौजूद फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पपीता खाने से शरीर में मौजूद ब्लड-वेइन्स में कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने से रोकता है।

कृष्ण फल

विज्ञापन

कृष्णा फल को पैशन फ्रूट भी कहा जाता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन- सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.  जो एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है। अगर आप इस फल का हर रोज सेवन करते हैं, तो ब्लड में से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola