Year Ender Special: 2025 में इन 5 डेटिंग ट्रेंड ने जीता सबका दिल, बदल गया प्यार जताने का तरीका

Top 5 Relationship Trends 2025: साल 2025 भी आखिरकार बीत गया, लेकिन यह साल कई ऐसे ट्रेंड छोड़कर जा रहा है जिसने कपल्स के बीच प्यार करने के तरीके को बिल्कुल बदलकर रख दिया है. आइए इस लेख में इन ट्रेंड्स के बारे में जानते हैं.

5 Dating Trends in 2025 

इस साल रिलेशनशिप में क्या-क्या ट्रेंड में रहा- Image Credit- News24

How Is 2025 For Relationships: ऐसा लग रहा है 2025 का साल शुरू होते ही बीत गया. यह साल रिलेशनशिप के मामले में काफी अलग रहा है. नए-नए ट्रेंड्स ने कपल्स के बीच प्यार करने का तरीका काफी हद तक बदल दिया. रिलेशनशिप में अब केवल रोमांस ही नहीं, बल्कि इमोशनल हेल्थ, प्राइवेसी, इंडिपेंडेंस और म्यूचुअल ग्रोथ को भी अहमियत दी जाने लगी. प्यार करने के नए तरीके सामने आए और साल 2025 में भी कुछ ऐसे ही रिलेशनशिप ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे, जो लव लाइफ को और मजबूत, हेल्दी और समझदार बनाने वाले हैं. हम आपको 5 ऐसे ट्रेंड्स बताएंगे जिन्हें अगर आप चाहें तो फॉलो कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 के टॉप डेटिंग ट्रेंड्स | 5 Dating Trends in 2025 

AI डेटिंग एप्स- साल 2025 में AI डेटिंग एप्स ने काफी हद तक रिलेशनशिप को आसान बनाया है. पहले जहां लोग मैन्युअली प्रोफाइल देखकर मैच चुनते थे, वहीं अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपके नेचर, पसंद, कम्युनिकेशन स्टाइल और लाइफ गोल्स को समझकर पार्टनर को चुनने की सहुलियत भी दी है. इससे डेटिंग को और स्मार्ट बनाया है.
सोलो डेटिंग- इस साल सोलो डेटिंग का भी ट्रेंड देखने को मिला. कई लोगों के समझ में आया कि खुश रहने के लिए हमेशा किसी पार्टनर की जरूरत नहीं होती. आप खुद पर ध्यान देकर और अपनी पसंद की जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद किया.
डेट विद मी- यह कुछ नया देखने को मिला और रिश्ते को और ज्यादा गहराई से समझा. डेट विद मी में कपल्स ने रिश्ते को ईमानदारी से निभाने पर जोर दिया जाता है और सिर्फ कुछ पल के लिए नहीं बल्कि जिंदगी भर एक-दूसरे को सपोर्ट करने पर बात की जाती है.
कोलैबोर डेटिंग- 2025 में कोलैबोर-डेटिंग का काफी क्रेज रहा. यह किसी को डेट करने का बहुत ही नया तरीका है. इसमें साझा प्रोजेक्ट्स के जरिए एक-दूसरे से जुड़ने का मौका मिलता है. यह कुछ भी हो सकता है जैसे- प्लेलिस्ट बनाना या फिल्में चुनना आदि. इस दौरान हर बड़े फैसले में दोनों की बराबर राय मायने रखती है.
फ्यूचर प्रूफिंग- इसमें लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप पर ध्यान दिया जाता है. इस साल फ्यूचर प्रूफिंग का क्रेज काफी देखने को मिला. लोगों ने  लॉन्ग टर्म के लिए पार्टनर ढूंढना ज्यादा पसंद किया और आने वाले साल में भी महिलाएं स्टेबिलिटी और इमोशनल सपोर्ट देने वाला पार्टनर ज्यादा पसंद करेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ