यामी गौतम एक ऐसी स्टार हैं जो अपने किसी भी ब्यूटी लुक में परफेक्ट लगती हैं। साथ ही हर बार ग्लैमरस लुक अपनाने में सफल रहती हैं। इस अभिनेत्री यामी गौतम ने इस बार एथनिक ग्लैमरस लुक में नजर आईं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। इस एथनिक लुक को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया और अपने ड्रेस से मैच करते हुए हार्ट की इमोजी भी लगाई।
यामी गौतम का मेकअप
यामी गौतम अपने लेटेस्ट ब्यूटी आउटिंग में काफी खूबशूरत लग रही थीं, जिसके लिए उन्होंने मस्टर्ड रंग के काफ्तान को कैरी किया था। इस लुक में उनके मेकअप को भी काफी पसंद किया गया। इस मेकअप लुक को सही तरीके से बेस दिया गया। साथ ही सही मात्रा में ब्रोंजर का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही चेहरे को फ्रेम करने वाली आइब्रो को सही आकार दिया गया, उनकी पलकों पर स्ट्रॉबेरी पिंक मैट आईशैडो का वॉश और उनकी आंखों के अंदरूनी कोनों में उन्हें उभारने के लिए स्पार्कल पिंक शेड का इस्तेमाल किया गया था।
साथ ही उनकी पतली पलकों को मस्कारे से उभारा गया, जो उनकी आंखों को एक मासूम लुक दे रहा था। उनके ब्रोंज्ड और हाइलाइट किए गए गालों को रेडिएंट पीच ब्लश के वॉश के साथ पूरा किया गया। यामी ने अपने ग्लैमर ऑफ द डे को एक पिंक लिप कलर के साथ पूरा किया, जिससे उन्हें एक फेस्टिव सीजन वाला लुक मिल रहा था।
हेयर स्टाइल
जहां यामी की खूबसूरती कमाल की है, तो वहीं उनके बाल कैसे पीछे रह सकते हैं। 36 साल की स्टार के बालों को सैलून स्टाइल में लुक गया था, जिसमें साइड स्वेप्ट लेयर्स थी, जो उनके चेहरे को परफेक्ट बना रही थी। उनके इस मस्टर्ड रंग के काफ्तान लुक को आप भी इस रामनवमी के लिए ट्राई कर सकते हैं, जो एक फेस्टिव लुक देने के लिए परफेक्ट है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
9 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
10 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
15 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines