Worst Cooking Oils: हेल्दी नहीं, ये हैं 5 सबसे खराब खाना पकाने के तेल; 99% लोग नहीं जानते सच्चाई!

Worst Cooking Oils: खराब तेल के इस्तेमाल से बना खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप जिस तेल का यूज कर रहे हैं वो सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए जानते हैं।

Top 5 Worst Cooking Oils in India

भारत में शीर्ष 5 सबसे खराब खाना पकाने के तेल

Worst Cooking Oils: खाना पकाने के तेल को चुनने से पहले आप क्या देखते हैं? स्वाद या सेहत? अगर सेहत के लिहाज से तेल का चयन करते हैं तो मार्केट में उपलब्ध तेल जो दावा करते हैं कि वो दिल की सेहत के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखने के लिए फायदेमंद हैं, तो इन तेलों का दावा गलत भी हो सकता है। जी हां, सेहतमंद रखने का दावा करने वाले कई तेल असल में सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। पाम ऑयल जिसे ताड़ का तेल कहा जाता है उससे कई सारे जंक फूड बनते हैं। गली-चौबारे या रेस्टोरेंट में मिलने वाले फूड्स भी पाम ऑयल से पकाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक हैं। ऐसे कई तेल हैं जो आपके मुंह का स्वाद बढ़ा सकते हैं लेकिन आपको कई बीमारियों का भी शिकार बना सकते हैं।

विज्ञापन

रसोई से बाहर निकाल दें ये 5 तेल!

क्या पता जाने-अनजाने में आपकी रसोई घर में भी ऐसे तेलों का इस्तेमाल हो रहा हो, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप भी जिस तेल को एक हेल्दी ऑप्शन समझकर अपना रहे हो, वो असल में हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो। खराब तेल (Worst Cooking Oil List) दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर की समस्या को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं। आइए ऐसे 5 तेल के बारे में जानते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हैं।

विज्ञापन

1. ताड़ का तेल (Palm Oil)

Palm Oil Side effects

पाम ऑयल सबसे ज्यादा खराब तेल में से एक है। भारतीय स्ट्रीट फूड में ये तेल इस्तेमाल किया जाता है। ये अल्ट्रा प्रोसेस्ड तेल होता है। इसमें हाई सैचुरेटेड फैटी एसिड और हाई कैलोरी की मात्रा होती है। इससे बना खाना खाने से वजन बढ़ता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और दिल की बीमारियों को बढ़ावा देने के लिए भी ताड़ का तेल जिम्मेदार होता है।

विज्ञापन

2. सूरजमुखी का तेल (Sunflower Oil)

Sunflower Oil Side effects

सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल पूड़ी छानने से लेकर पकोड़े बनाने या सब्जी बनाने आदि के लिए किया जाता है। हालांकि, सेहत के लिए ये भी फायदेमंद नहीं है इस तेल को कुछ हेल्थ एक्सपर्ट 5 में से 3 रेटिंग देते हैं। इसमें उच्च मात्रा में ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

विज्ञापन

सफेद सरसों का तेल (Canola Oil)

Canola Oil Side effects

विज्ञापन

सफेद सरसों का तेल जिसे कैनोला ऑयल के नाम से भी जाना जाता है, ये सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ये तेल अल्ट्रा प्रोसेस्ड तेल और बहुत ज्यादा रिफाइंडेड होता है। इसका सेवन करने पर कई तरह की समस्या हो सकती है।

सोयाबीन तेल (Soyabean Oil)

Soybean Oil Side effects

विज्ञापन

सोयाबीन का तेल भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें हाई ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है। इससे मधुमेह और हाइपरटेंशन के होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप इसे यूज करते हैं तो आज से ही इस्तेमाल करना बंद कर दें।

विज्ञापन

धान की भूसी का तेल (Rice Bran Oil)

Rice Bran Oil Side effects

धान की भूसी का तेल यानी राइस ब्रैन ऑयल को बनाने के लिए कई सारे केमिकल का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी हेल्दी ऑप्शन नहीं हो सकता है। मगर इन पांचों तेल में एक्सपर्ट्स द्वारा इस तेल को 5वीं रैंक पर रखा जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ