World UFO Day: हर साल अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस से पहले 2 जुलाई को विश्व यूएफओ डे मनाया जाता है। यह दिन यूएफओ यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। वहीं, आम भाषा में बात करें तो यूएफओ को उड़न तश्तरी भी कहा जाता है। जब भी हम यूएफओ की बात करते हैं, तो यह लोगों को काफी आकर्षित करती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन की शुरुआत जुलाई 1947 में न्यू मैक्सिको में रोसवेल की घटना के बाद से हुई थी। 2022 में भी यूएफओ काफी चर्चा में बना रहा।
यूएफओ डे का क्या है इतिहास?
इस दिन को पहले 24 जून को मनाया जाता था और इस दिन को सबसे पहले 2001 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य लोगों को यूएफओ के प्रति जागरूक करना था। लोगों के लिए जानना जरूरी हो गया था कि एक अज्ञात चीज भी है, जो उनके बीच मौजूद है, इसके बारे में शायद ही वे जानते हैं। इसके बाद किसी कारण बस इस दिन को बदलकर 2 जुलाई कर दिया गया। इसके बाद से ही यूएफओ डे को हर साल दुनिया भर में 2 जुलाई को ही मनाया जाने लगा।
क्या है इस दिन का महत्व?
विश्व यूएफओ डे उन लोगों के लिए महत्व रखता है जो नई-नई चीजों को देखने और जानने में रुचि रखते हैं। यूएफओ के बारे में तो हर किसी ने सुना है, लेकिन इसे देख बहुत कम लोगों ने है। इसलिए आज के समय में हर कोई इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। इस विषय को लेकर कई बार बहस भी हो चुकी है। कुछ लोग इसके समर्थन में हैं, तो कुछ लोगों का मानना है कि यह एक मिथक है। ऐसे में लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है कि क्या सच है और क्या झूठ। इसलिए कई लोग इस दिन में खास रुचि लेकर इसे मानते हैं।
किस तरह मनाया जाता है विश्व यूएफओ डे?
अंतरिक्ष और उससे जुड़ी चीजों में दिलचस्पी रखने वाले लोग इस दिन को मनाने के लिए अंतरिक्ष में मौजूद सितारों को टेलिस्कोप के माध्यम से देखते हैं। दुनिया भर में कई संगठन मिलकर यूएफओ सम्मेलन का आयोजन करते हैं। इसके साथ ही वे लोगों को जागरूक भी करते हैं कि वे नई-नई चीजों और तकनीक को लेकर सतर्क और जागरूक बने रहें। इसके साथ ही यूएफओ से जुड़ी फिल्म या डॉक्यूमेंट्री भी देखी जाती है, ताकि लोगों को दुनिया भर में होने वाली इन अजीब घटनाओं के बारे में पता चले।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
16 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
19 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
23 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines