World Tourism Day 2023: 27 सितंबर को हर साल दुनियाभर में ‘वर्ल्ड टूरिज्म डे’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए यह दिन बेहद खास है। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन द्वारा किया गया था।
विश्व पर्यटन दिवस के जश्न में कई देशों के पर्यटन बोर्ड भाग लेते हैं, जो अपने देश और शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई ऑफर लॉन्च करते हैं। आइए जानते हैं विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day)मनाने का कारण और इसका महत्व।
इसलिए मनाया जाता है वर्ल्ड टूरिज्म डे
इस दिन को मनाने के पीछे कई कारण हैं। जैसे- पर्यटन के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देना, अर्थव्यवस्था में प्रगति, टूरिज्म के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना आदि। अगर कोई व्यक्ति कहीं घूमने जाएगा तो वहां रुकेगा, खाना खाएगा, घूमेगा, शॉपिंग करेगा, इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
वर्ल्ड टूरिज्म डे का इतिहास
‘वर्ल्ड टूरिज्म डे’ की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) द्वारा वर्ष 1989 में की गई थी। ‘वर्ल्ड टूरिज्म डे’ 27 सितंबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1970 में UNWTO को मान्यता मिली थी।
वर्ल्ड टूरिज्म डे थीम
हर साल विश्व पर्यटन दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन द्वारा एक थीम की जाती है। इस साल इसकी थीम ‘Tourism And Green Investments’ है, यानि ‘पर्यटन और हरित निवेश’।
ये भी पढ़ें- World Tourism Day: खूबसूरती में स्विट्जरलैंड को भी मात देता है उत्तराखंड का चोपटा
ये देश कर रहा है मेजबानी
हर साल कोई न कोई देश इस साल विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी करता है। सऊदी अरब इस वर्ष 2023 में वर्ल्ड टूरिज्म डे को होस्ट कर रहा है।
घूमने वालों के लिए नौकरियां
जी हां, ऐसी कई नौकरियां हैं जिनके जरिए आप अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमकर पैसे कमा सकेंगे। जैसे- ट्रैवल ब्लॉगिंग, ट्रेवल गाइड, ब्लॉग राइटिंग, इवेंट मैनेजर, आर्कियोलॉजिस्ट, फ्लाइट अटैंडेंट आदि।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines