World Students’ Day: हर साल हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है. अक्सर माता-पिता यह शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई तो करता है, लेकिन थोड़ी देर बाद सब कुछ भूल जाता है. ये समस्या आम है और इसका कारण कई बार पढ़ाई का तरीका, ध्यान की कमी, या दोहराव की कमी हो सकता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ आसान और प्रभावी आदतों को अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं 5 ऐसे सुझाव के बारे में जो कि आपके बच्चे की पढ़ाई में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं.
पढ़ाई के टिप्स | Studying Tips
हर टॉपिक को पढ़ने के बाद खुद से दोहराएं
बच्चा जो भी पढ़े, उसे एक बार खुद से बोलकर दोहराना जरूरी (Self-Recitation) है. इससे याददाश्त मजबूत होती है और दिमाग में जानकारी लंबे समय तक बनी रहती है. आप बच्चे को कह सकते हैं कि जो पढ़े वह दुहराएं.
नोट्स बनाकर पढ़ना
बच्चे को पढ़ाई के दौरान पॉइंट्स में छोटे नोट्स बनाकर पढ़ने की आदत डालें (Make Short Notes). इससे रिवीजन आसान होता है और परीक्षा के समय याद रखना भी सरल हो जाता है. आप चाहें तो बच्चे को बोल सकते हैं कि जरूरी चीजों को रंगीन पेन और हाईलाइटर से मार्क करें.
ये भी पढ़ें-हमेशा बच्चे को नहलाने के बाद लगाते हैं टैलकम पाउडर ? डॉक्टर ने कहा तुरंत कर दे बंद, बताई ये वजह
विजुअल लर्निंग अपनाएं
अगर बच्चा जल्दी भूलता है, तो उसे चार्ट्स, डायग्राम्स, माइंड मैप्स (Use Visual Aids) या वीडियो के जरिए पढ़ाई करने के लिए कहें. दिमाग तस्वीरों और रंगों को शब्दों से ज्यादा देर तक याद रखता है.
हर 20-25 मिनट बाद ब्रेक लें
लगातार पढ़ने से बच्चा थक सकता है और जानकारी जल्दी भूल सकता है. इसलिए 25 मिनट पढ़ाई के बाद 5 मिनट का ब्रेक लेने की आदत डालें. ब्रेक से दिमाग को रिफ्रेश करने में मदद मिलती है और फोकस भी बना रहता है.
सोने से पहले रिवीजन
सोने से पहले जो भी पढ़ा है, उसका थोड़ा सा रिवीजन बहुत फायदेमंद होता (Revise Before Sleeping) है. नींद के दौरान दिमाग उस जानकारी को मजबूत करता है. सोने से पहले का 10 मिनट रिवीजन बच्चे के लिए लाभदायक हो सकता है.
ये भी पढ़ें-Baby Names: लक्ष्मी के रूप में आई है बेटी? दिवाली पर रखें ये नाम जो हों शुभ और खास
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
4 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
6 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
10 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines