Healthy Sandwich Recipe: आजकल बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं है. ज्यादातर बच्चे सॉस, मेयोनेज या जंक फूड खाना पसंद करते हैं, जिससे न तो शरीर को पोषण मिलता है और न ही ऊर्जा. अगर आप भी सोचते हैं कि बच्चों को कुछ ऐसा दिया जाए जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी, तो सैंडविच सबसे आसान और फायदेमंद विकल्प है. तो आइए जानते हैं ऐसे दो खास हेल्दी सैंडविच रेसिपी, जिन्हें आप बिना सॉस और मेयोनेज के भी घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं. ये सैंडविच न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएंगे.
इस तरह बनाएं हेल्दी सैंडविच | Recipe To Make Healthy Sandwich
( वेज हंग कर्ड सैंडविच ) सामग्री
- 4 ब्रेड स्लाइस (ब्राउन या मल्टीग्रेन)
- 1 कप हंग कर्ड (छाना हुआ दही)
- 1/4 कप कटी हुई गाजर
- 1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1/4 कप बारीक कटा प्याज
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर चुटकीभर
- नींबू का रस 1/2 चम्मच
- बटर या घी ब्रश करने के लिए
बनाने की विधि
हस हेल्दी सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में लपेटकर 2–3 घंटे के लिए टांग दें ताकि पानी निकल जाए. अब एक बाउल में हंग कर्ड, सब्जियां, नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब ब्रेड स्लाइस पर इस मिश्रण को समान रूप से फैलाएं और दूसरी स्लाइस रख दें. इसके बाद आप सैंडविच टोस्टर या तवा पर हल्का सेंक लें. बस अब गर्मागर्म सर्व करें बिना सॉस या मेयोनेज का बना ये सैंडविट सभी को काफी पसंद आएगा साथ ही बच्चों के लिए हैल्दी ऑप्शन भी है.
ये भी पढ़ें-Hair Care: झड़ते बालों से हो चुके हैं परेशान? तो अब किसी मास्क या क्रीम का नहीं, इस पोटली का लें सहारा
( एवोकाडो और वेज सैंडविच ) सामग्री
- 4 ब्रेड स्लाइस (व्हीट या मल्टीग्रेन)
- 1 पका हुआ एवोकाडो
- 1/4 कप उबला और मैश किया आलू
- 1/4 कप टमाटर के स्लाइस
- 1/4 कप खीरे के स्लाइस
- 1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- नींबू का रस 1/2 चम्मच
बनाने की विधि
इस सैंडविट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एवोकाडो को काटकर उसका गूदा निकाल लें और एक बाउल में मैश कर लें. अब इसमें नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. सभी चीजों को मिक्स करने के बाद आप एक ब्रेड स्लाइस पर एवोकाडो पेस्ट फैलाएं, ऊपर से सब्जियों के स्लाइस रखें. दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर करें और हल्का सा टोस्ट कर लें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा घी या ऑलिव ऑयल ब्रश करके और भी कुरकुरा बना सकते हैं. बस इस आसान तरह से आपको सैंडविच रेडी हो जाएगा. जिसे आप आराम से खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Skin Care Tips: त्वचा पर चाहते हैं ग्लो? रोजाना दही में मिलाकर लगा लें इस एक चीज का पाउडर, चमक जाएगा चेहरा
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
2 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
4 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
20 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines