विश्व भर में 19 अप्रैल को लिवर डे मनाया जाता है। इस दिन को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में और लिवर से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता आ रहा है। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। इसे स्वस्थ रखने और उसे डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक को भी शामिल कर सकते हैं। इसे लेकर डॉ. जगदीश सेठी बताते हैं कि कुछ खास ड्रिंक्स हैं जो नेचुरल रूप से लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इन ड्रिंक्स को आप हर रोज रही मात्रा में पी सकते हैं। आइए जानते हैं कि डॉक्टर किन-किन ड्रिक्स को पीने की सलाह देते हैं?
नींबू पानी
नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करते हैं। यह शरीर से एक्स्ट्रा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ कर सुबह खाली पेट पिएं।
ये भी पढ़ें- ये 3 फर्मेंटेड फूड डाइजेशन को बनाते हैं हेल्दी, गर्मियों की डाइट में करें शामिल
ऑरेंज जूस
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जो लिवर के एंजाइम को एक्टिव करता है, जिससे शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके लिए आप ताजे संतरे का जूस बिना चीनी के पिएं, क्योंकि चीनी आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे आप दिन में एक बार पी सकते हैं।
हल्दी दूध
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो लिवर के सूजन को कम करता है और शरीर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को बढ़ाता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं। इसे सुबह या रात को सोने से पहले पी सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि इसका सेवन सही मात्रा में करे ताकी ये आपको किसी तरह से नुकसान न पहुंचा सके। इसे आप सुबह एक कप खाली पेट पी सकते हैं। अल्फा-लिपोइक एसिड, जो ग्रीन टी में पाया जाता है लिवर के एंजाइम को सुधारता है।
खीरे का जूस
खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह लिवर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही ये लिवर को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। खीरे के पानी को निकाल करके ताजे जूस के रूप में पिएं आप इसे चाहें तो काले नमक के साथ मिलाकर पी सकते हैं, जो टेस्ट को बढ़ाने का काम करता है। इसे आप दिन में एक बार जरूर पिएं।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
10 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
18 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
20 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines