World Highest Post Office: हम सभी 21वीं सदी में जी रहे हैं। आज के समय में चीजें इतनी आसान हो गई हैं कि हमें बस मोबाइल स्क्रीन पर अपनी उंगली घुमानी है और हम अपने प्रियजनों का हाल-चाल जान सकते हैं और उन्हें मैसेज भी भेज सकते हैं। एक समय था जब चीजें इतनी आधुनिक नहीं थीं और एक-दूसरे का हाल-चाल जानने के लिए लोग या तो उनके घर जाते थे या उन्हें चिट्ठी भेजते थे। भले ही आज के समय में पत्र भेजने का चलन न के बराबर हो गया है लेकिन दुनिया में एक ऐसा डाकघर है जो पिछले कई सालों से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में-
दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर हिमाचल प्रदेश के हिक्किम गांव में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 14567 फीट है, जिससे यह लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी लोग इस पोस्ट के जरिए चिट्ठी भेजते हैं।
ये भी पढ़ें- October Travel Destinations: अक्टूबर में घूमने का है प्लान तो इन जगहों पर जरा दें ध्यान
पोस्ट ऑफिस की शुरुआत
यह डाकघर 1983 से हिक्किम गांव में चल रहा था लेकिन अब इस डाकघर को नया रूप मिल गया है। इस डाकघर का आकार एक लेटर बॉक्स जैसा है। पहले यह डाकघर मिट्टी के घर में चल रहा था लेकिन अब इसके लिए एक विशेष कार्यालय बनाया गया है।
लेटर बॉक्स का आकार
यहां रहने वाले लोग इस डाकघर से पत्र नहीं भेजते हैं बल्कि दूर-दूर से आने वाले पर्यटक यहां से चिट्ठी भेजते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां प्रतिदिन 300 से 400 पत्र भेजे जाते हैं। इस पोस्ट ऑफिस का डिजाइन पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। लेटर बॉक्स के आकार में चलने वाला यह डाकघर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पर्यटक यहां आकर सेल्फी लेते हैं। अब यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह में भी शामिल हो गया है।
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
11 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
24 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines