World Hello Day 2025: हर साल 21 नवंबर के दिन विश्व हैलो डे मनाया जाता है. हैलो कहना या किसी से बात करना कम्यूनिकेशन को बढ़ाता है और लोगों को एकदूसरे के करीब लाता है. इस दिन को मनाने का मकसद शुरुआती तौर पर वर्ल्ड लीडर्स के बीच वार्ता को प्रोत्साहित करना था. मगर आम जिंदगी में भी यह दिन बेहद महत्व रखता है. आपका एक हैलो किसी के दिन की हाइलाइट हो सकता है या किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकता है. इसीलिए यहां आपके लिए सुबह भेजने के लिए कुछ ऐसे ही खास संदेश दिए गए हैं जिन्हें भेजकर आप सभी को हैलो या गुड मॉर्निंग विश (Good Morning Messages) कर सकते हैं.
सुबह भेजें ये गुड मॉर्निंग संदेश
फूलों की तरह मुस्कुराते रहो,
चमकते सूरज की तरह दमकते रहो.
गुड मॉर्निंग!
हर सुबह आपकी इतनी सुहानी हो जाए,
गम की हर बात पुरानी हो जाए,
दे जाए इतनी खुशियां यह नया दिन
कि खुशी भी आपकी दीवानी हो जाए.
सुप्रभात!
जब आप विश्वास और आशा के साथ
अपना दिन शुरू करेंगे
तो भगवान का आशीर्वाद आप पर बरसेगा.
सुप्रभात!
कर से कर को जोड़कर,
शिव को करूं प्रणाम
हर पल शिव का ध्यान धर,
सफल होवें सब काम.
गुड मॉर्निंग!
ईश्वर के कृपा से
आपका हर दिन सुन्दर
सुरक्षित और श्रेष्ठ हो!
सुप्रभात!
ईश्वर की रोशनी आज और
हमेशा आपके कदमों का मार्गदर्शन करें.
सुप्रभात!
कोई भी लक्ष्य, मनुष्य के सहास
से बड़ा नहीं,
हारा वही है, जो लड़ा नहीं है.
सुप्रभात!
हर सुबह की धूप कुछ याद दिलाती है,
हर फूल की खुशबू एक जादू जगाती है
ज़िन्दगी कितनी भी व्यस्त हो
पर अपनों की याद तो आ ही जाती है.
सुप्रभात!
नई सुबह, नया सवेरा, नई किरणें, नई उम्मीदें और नई बहारें
आप हमेशा खुश रहें और मुस्कुराते रहें.
आपकी सुबह मंगलमय हो!
गुलाब खिलते रहें ज़िंदगी की राह में
हंसी चमकती रहे आपकी निगाह में
कदम-कदम पर मिले खुशी की बहार आपको
दिल देता है ये दुआ बार-बार आपको.
सुप्रभात!
बीती रात के ख़्वाब बदल गए, आज एक नई ज़िंदगी की शुरुआत हुई है
उठिए, अपनी मंज़िल को पुकारिए, देखिए, सुबह की रौशनी आ गई है.
सुप्रभात!
पलकों को धीरे से उठाओ और देखो, एक नई सुबह की किरणें तुम्हें बुला रही हैं
छोड़ दो सारी उदासियां और मुस्कराओ,
क्योंकि यह दुनिया तुम्हारा इंतज़ार कर रही है.
सुप्रभात!
नयी सुबह का नया नजारा, ठंडी हवा ने किया है इशारा
उठो, ये वक़्त है काम शुरू करने का, बस कुछ ही देर में चमकेगा सितारा हमारा.
आपकी सुबह मंगलमय हो!
ये सुबह जितनी खूबसूरत है, उतना ही खूबसूरत आपका हर पल हो
जितनी भी खुशियां आज आपके पास हैं
उससे भी ज़्यादा आने वाला कल हो.
सुप्रभात!
कल की उदासी को आज पर न लाओ,
एक नई किरण के साथ फिर से मुस्कुराओ
ख्वाहिशें पूरी होंगी तुम्हारी भी, बस उम्मीद रखो,
देखना, हर सपना पूरा होगा, बस कोशिश करते जाओ.
सुप्रभात!
यह भी पढ़ें – प्रेमानंद महाराज ने बताया जिसे हम प्यार करते हैं उसे कैसे भूलें, जो छोड़ गया है कभी नहीं आएगा याद
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
10 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
14 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
18 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
20 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines