World Earth Day 2026: हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में World Earth Day यानी विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. यह दिन हमारी धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का एक खास अवसर होता है. आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल पृथ्वी के लिए खतरा बन चुका है, ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि विश्व में साल में एक बार इन मुद्दों पर बात होती है और विचार किया जाता है कि कैसे हम दुनिया का कैसे ख्याल रखा जा सकता है. यह ख्याल बहुत ही अच्छा है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि यह ख्याल पहली बार कैसे आया और क्यों पृथ्वी दिवस मनाने पर जोर दिया. आइए इस लेख में इससे जुड़ा इतिहास जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या होगा अगर च्यूइंगम पेट में चली जाए? यहां जानिए Chewing Gum अंगों में चिपकती है या नहीं
---खबर नीचे जारी है---
World Earth Day का इतिहास क्या है?
इस दिवस की शुरुआत साल 1970 में हुई थी. इसकी पहल अमेरिकी सीनेटर Gaylord Nelson ने की थी. उस समय अमेरिका में पर्यावरण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा था और लोगों में इसके प्रति जागरूकता की कमी थी. 22 अप्रैल 1970 को पहली बार Earth Day मनाया गया, जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया. इस आंदोलन ने पर्यावरण संरक्षण को एक नई दिशा दी और धीरे-धीरे यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा.
---खबर नीचे जारी है---
कब दुनिया में हुआ प्रचलित?
यह दिवस इतना सफल हुआ कि साल 1990 में Earth Day को वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा, जिसमें 190 से ज्यादा देशों ने भाग लिया. आज यह दिन दुनियाभर में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. हर साल कई देश एक साथ बैठकर वैश्विक मुद्दों पर बात करते हैं.
---खबर नीचे जारी है---
विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व क्या है?
World Earth Day को मनाने के पीछे सिर्फ एक ही वजह है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित करना है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी छोटी-छोटी आदतें भी पर्यावरण पर बड़ा असर डालती हैं. आज के समय में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. अगर समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.
---खबर नीचे जारी है---
क्यों चुनी गई 22 अप्रैल की तारीख?
22 अप्रैल की तारीख को इसलिए चुना गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग ले सकें. उस समय अमेरिका में यह तारीख छात्रों और आम लोगों के लिए आसानी थी, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ पाए.
---खबर नीचे जारी है---
हर साल की थीम का महत्व
हर साल Earth Day एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जैसे जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण या जैव विविधता संरक्षण आदि. इस साल की थीम "Our Power, Our Planet" है और इसका उद्देश्य ग्रह यानी पृथ्वी के महत्व को पर ध्यान केंद्रित करना है और लोगों को जागरूक करना है कि पृथ्वी ही हमारी शक्ति है.
इस दिन हम क्या कर हैं?
पृथ्वी को बचाने के लिए हर व्यक्ति छोटे-छोटे कदम उठा सकता है. हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम इस्तेमाल कर सकते हैं. किसी खुशी पर पेड़ लगाने के बारे में सोच सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं. कचरे को सही तरीके से अलग कर सकते हैं, जिससे बहुत ही मदद मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- बार-बार पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए राहत के उपाय