World Earth Day 2026: हर साल 22 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस? जानिए इसका इतिहास और महत्व

World Earth Day: विश्व पृथ्वी दिवस हमें यह बताने का काम करता है कि पृथ्वी या दुनिया हमारी जिम्मेदारी है, जिसे बचाना बहुत जरूरी है. अगर हम आज इसे नहीं बचाएंगे तो भविष्य में जीवन कठिन हो सकता है. इसलिए 22 अप्रैल का यह दिन हमें एक संदेश देता है. 

World Earth Day

World Earth Day का इतिहास क्या है? Image Credit- News24

World Earth Day 2026: हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में World Earth Day यानी विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. यह दिन हमारी धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का एक खास अवसर होता है. आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल पृथ्वी के लिए खतरा बन चुका है, ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि विश्व में साल में एक बार इन मुद्दों पर बात होती है और विचार किया जाता है कि कैसे हम दुनिया का कैसे ख्याल रखा जा सकता है. यह ख्याल बहुत ही अच्छा है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि यह ख्याल पहली बार कैसे आया और क्यों पृथ्वी दिवस मनाने पर जोर दिया. आइए इस लेख में इससे जुड़ा इतिहास जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

World Earth Day का इतिहास क्या है? 

इस दिवस की शुरुआत साल 1970 में हुई थी. इसकी पहल अमेरिकी सीनेटर Gaylord Nelson ने की थी. उस समय अमेरिका में पर्यावरण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा था और लोगों में इसके प्रति जागरूकता की कमी थी. 22 अप्रैल 1970 को पहली बार Earth Day मनाया गया, जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया. इस आंदोलन ने पर्यावरण संरक्षण को एक नई दिशा दी और धीरे-धीरे यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा.

कब दुनिया में हुआ प्रचलित? 

यह दिवस इतना सफल हुआ कि साल 1990 में Earth Day को वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा, जिसमें 190 से ज्यादा देशों ने भाग लिया. आज यह दिन दुनियाभर में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. हर साल कई देश एक साथ बैठकर वैश्विक मुद्दों पर बात करते हैं. 

विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व क्या है? 

World Earth Day को मनाने के पीछे सिर्फ एक ही वजह है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित करना है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी छोटी-छोटी आदतें भी पर्यावरण पर बड़ा असर डालती हैं. आज के समय में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. अगर समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. 

क्यों चुनी गई 22 अप्रैल की तारीख?

22 अप्रैल की तारीख को इसलिए चुना गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग ले सकें. उस समय अमेरिका में यह तारीख छात्रों और आम लोगों के लिए आसानी थी, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ पाए. 

विज्ञापन

हर साल की थीम का महत्व

हर साल Earth Day एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जैसे जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण या जैव विविधता संरक्षण आदि. इस साल की थीम “Our Power, Our Planet” है और इसका उद्देश्य ग्रह यानी पृथ्वी के महत्व को पर ध्यान केंद्रित करना है और लोगों को जागरूक करना है कि पृथ्वी ही हमारी शक्ति है.

इस दिन हम क्या कर हैं?

पृथ्वी को बचाने के लिए हर व्यक्ति छोटे-छोटे कदम उठा सकता है. हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम इस्तेमाल कर सकते हैं. किसी खुशी पर पेड़ लगाने के बारे में सोच सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं. कचरे को सही तरीके से अलग कर सकते हैं, जिससे बहुत ही मदद मिल सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ