World Cotton Day 2025: हर साल 7 अक्टूबर के दिन विश्व कपास दिवस मनाया जाता है. यह दिन कपास (Cotton) के महत्व को उजागर करता है और कपास के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए सभी को प्रोत्साहित करता है. कपास ना सिर्फ सबसे ब्रीदेबल फैबरिक्स में आता है बल्कि यह अर्थव्यवस्था में भी योगदान देता है. वहीं, कॉटन ना सिर्फ आम जनता बल्कि सेलेब्रिटीज की भी हमेशा से पसंद रहा है. विद्या बालन से लेकर मौनी रॉय और तापसी पन्नू भी कॉटन की साड़ियां फ्लॉन्ट करती नजर आ चुकी हैं. ऐसे में यहां देखिए ऐसे कुछ सेलेब्रिटीज कॉटन साड़ी लुक्स (Cotton Saree Looks) जिन्हें आप भी कैरी कर सकती हैं. कॉटन की साड़ियां आप पर भी बेहद खूबसूरत नजर आएंगी.
सेलेब्रिटी कॉटन साड़ी लुक्स | Celebrity Cotton Saree Looks
तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) विदेश में इस हरी कॉटन साड़ी को पहने नजर आई थीं. तापसी ने फ्लोरल साड़ी के पल्ले को गले में स्कार्फ की तरह लपेटा है और वाइट कलर का वेस्टकोट ब्लाउज की तरह पहना है. फोटो में तापसी साड़ी के साथ चंकी सिल्वर बैंगल्स और हूप्स कैरी किए हुए नजर आ रही हैं. अपने मिनिमल मेकअप के साथ तापसी ने इस कॉटन साड़ी के लुक को और ज्यादा एन्हैंस कर दिया है. वहीं, तापसी ने सनग्लासेस और वाइट शूज के साथ पूरे लुक को एक्सेसराइज किया है.
एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला जितनी स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट्स में लगती हैं उतनी ही खूबसूरत एथनिक लुक्स (Ethnic Looks) में नजर आती हैं. लाल पट्टी बोर्डर वाली शोभिता की इस वाइट कॉटन साड़ी के क्या कहने. शोभिता ने हाल्फ स्लीव ब्लाउज के साथ यह साड़ी पहनी है. ब्लाउज की स्कूप नेकलाइन है और शोभिता का पूरा लुक बेहद मिनिमिलिस्टिक लग रहा है. मेसी बन, न्यूड लिप्स और बिंदी के साथ शोभिता ने अपने लुक को पूरा किया है.
अबु जानी संदीप खोसला की क्रिएटेड इस साड़ी को पहने कृति सेनन (Kriti Sanon) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की थीं. डबल ड्रेप वाली इस ऑफ वाइट साड़ी पर जरदोजी का बोर्डर है और 24 कैरट गोल्ड खादी ब्लॉक प्रिंट हो रखा है. इस साड़ी को कृति ने बेहद रोयल अंदाज में स्टाइल किया है. कानों में स्टड्स और हाथों में कड़े के साथ कृति ने इस साड़ी को पहना है.
मौनी रॉय भी कॉटन की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं. खासतौर से इस ब्लैक कॉटन साड़ी में मौनी का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. फ्लोरल प्रिंट वाली इस ब्लैक कॉटन साड़ी (Cotton Saree) को मौनी ने ब्लैक ब्लाउज के साथ पहना है. आंखों में काजल और माथे पर बिंदी सजाए मौनी ने लुक को पूरा किया है. कहते हैं सादगी में भी कयामत की अदा होती है… यह शेर मौनी के इस लुक पर फिट बैठता है.
यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Special: करवा चौथ पर अपने ‘सुहाग’ को दें ये रिटर्न गिफ्ट, देखते ही इमोशनल हो जाएंगे पतिदेव
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
2 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
5 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
17 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
21 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
21 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines