Workout Tips: गर्मी में वर्कआउट के बाद ट्राई करें ये बॉडी ऑयल, दर्द से मिलेगी राहत

Workout Tips: वर्कआउट के बाद थकान और शरीर में दर्द होना आम बात है, लेकिन ये दर्द कई बार काफी परेशान करती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप नेचुरल तरीके को अपना सकते हैं। इसके लिए आप बॉडी ऑयल से मसाज कर सकते हैं।

Workout Tips

वर्कआउट के दर्द को करें नेचुरल तरीके से कम फोटो सोर्स Freepik

Workout Tips: वर्कआउट के बाद का दर्द और तनाव को कम करने के लिए नेचुरल तरीका सबसे अच्छा माना जाता है। वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में दर्द और शरीर में थकान हो सकती है। हालांकि स्ट्रेचिंग, हाइड्रेशन और आराम रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन वर्कआउट के बाद रुटीन में बॉडी ऑयल को शामिल करने से शरीर को आराम मिलता है। ये DIY बॉडी ऑयल घर पर बनाए जाते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। ये घर पर बने बॉडी ऑयल थकी हुई मांसपेशियों को आराम देने, सूजन को कम करने और थकान को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आप किन-किन बॉडी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं?

कैमोमाइल और आर्गन तेल

कैमोमाइल तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, आर्गन तेल शरीर द्वारा अच्छी तरह से अवशोषित होता है और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। इस बॉडी ऑयल को बनाने के लिए, 100 मिली आर्गन ऑयल, रोमन कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें लें। पूरे शरीर को आराम देने के लिए सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें।

पुदीना और जोजोबा तेल

पुदीने के तेल में मेंथॉल होता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप 100 मिली जोजोबा तेल और 6 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल लें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और यह थका देने वाले दिन के बाद गर्दन, कंधों या पैरों की मालिश करें।

नीलगिरी और नारियल तेल

नीलगिरी का तेल नेचुरल तरीके से मांसपेशियों को आराम देता है। जब नारियल के तेल के साथ मिलाया जाता है, तो यह वर्कआउट के बाद वाले दर्द से राहत देता है। इसके लिए 100 मिली वर्जिन नारियल तेल, 8 बूंदें नीलगिरी तेल लें और इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद दर्द वाले हिस्से में मालिश करें।

लैवेंडर और मीठे बादाम का तेल

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। दूसरी ओर, मीठे बादाम का तेल हाइड्रेटिंग और सॉफ्ट होता है, जो शरीर की मालिश के लिए एकदम सही है। इस तेल को बनाने के लिए, 100 मिली मीठा बादाम का तेल, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें लें। कांच की बोतल में अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे नहाने के बाद इस्तेमाल करें।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ