---विज्ञापन---

Wonders of World: दुनिया के ये 10 पुल हैं अपने आप में ‘अजूबा’, विदेशों से सिर्फ इन्हें ही देखने आते हैं लाखों लोग, देखें Photos

5. शेख जायद ब्रिज (अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात) संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बना यह पुल अपनी भव्यता के लिए विदेशों में जाना जाता है। इस पुल को स्वर्गीय जाहा हदीद ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अबू धाबी का शेख जायद ब्रिज वर्ष 2010 में कुल 300 […]

---विज्ञापन---

5. शेख जायद ब्रिज (अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात)

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बना यह पुल अपनी भव्यता के लिए विदेशों में जाना जाता है। इस पुल को स्वर्गीय जाहा हदीद ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अबू धाबी का शेख जायद ब्रिज वर्ष 2010 में कुल 300 मिलियन डॉलर की लागत से बनकर तैयार हुआ था।

और पढ़िए –Rice Flour For Skin: चावल के आटे से निखरेगा चेहरा, इन टिप्स को करें फॉलो

---विज्ञापन---

6. गोल्डन गेट ब्रिज (सैन फ्रांसिस्को, यूएसए)

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित गोल्डन गेट ब्रिज वर्ष 1937 में बनकर तैयार हुआ था। वास्तुकार इरविंग मोरो ने इस कल्पना को साकार रूप दिया था। इस पुल को अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स की ओर से आधुनिक दुनिया के आश्चर्यों में से एक का नाम दिया गया था।

---विज्ञापन---

7. हेलिक्स ब्रिज (सिंगापुर)

हेलिक्स ब्रिज सिंगापुर के बीच से होकर गुजरता है, जो मरीना सेंटर को मरीना साउथ से आपस में जोड़ता है। वर्ष 2010 में बनकर तैयार हुआ यह पुल आधुनिक वास्तुशिल्प रत्नों वाले शहर में सबसे अलग है।

---विज्ञापन---

8. द ट्विस्ट (जेवनकर, नॉर्वे)

नॉर्वे में इस पुल का निर्माण वर्ष 2019 में पूरा हुआ था। दरअसल यह पुल तीन भागों है। एक भाग में संग्रहालय, दूसरे में पुल और तीसरे में मूर्तिकला। यह पुल करीब 11,000 वर्ग में है, जो जंगल में दो नदियों के तटों को जोड़ता है।

---विज्ञापन---

9. रूई ब्रिज (झेजियांग, चीन)

चीन के झेजियांग शहर में स्थित यह पुल अपनी डिजाइन और तकनीकी के लिए प्रसिद्ध है। इस पुल का नाम रूई ब्रिज है, जो एक रिबन के आकार का पैदल यात्री पुल है। यह पुल शेनजियानजू घाटी पर बनाया गया है। इस पुल को He Yunchang द्वारा डिजाइन किया गया था। इसका निर्माण वर्ष 2020 में पूरा हुआ। इस पुल की तली कांच की है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Hair Fall Stop: रोज झड़ रहे बालों से निजात दिलाएगा ये मेथी का घरेलू नुस्खा, जड़ से मिलेगी मजबूती, हेयर हो जाएंगे शानदार

---विज्ञापन---

10. टिनटैगल ब्रिज (टिनटैगल, यूनाइटेड किंगडम)

यूनाइटेड किंगडम में स्थित यह पुल रोमांच का दूसरा नाम है। इस पुल पर जाने के लिए आपको एक पहाड़ की चोटी पर पहुंचना पड़ता है। जो काफी जोखिम भरा हुआ है। Tintagel Bridge को वर्ष 2019 में बनाया गया था। इसके साथ कई कई कहानियां भी प्रचलित हैं। वर्ष 2022 में इस पुल ने भवन निर्माण सौंदर्य पुरस्कार भी जीता।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 30, 2023 04:00 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola