कुछ महिलाओं को सूजन, ऐंठन की वजह से होने वाले पेन दर्द से पीड़ित रहती हैं। वहीं, ज्यादातर पीरियड्स के दौरान कुछ लापरवाही करती हैं, जिनकी वजह से उनकी कंडीशन ज्यादा दर्दनाक होती है। मासिक धर्म के दौरान महिलाएं कई तरह के मानसिक और शारीरिक बदलावों से गुजरती हैं। भले ही यह एक नॉर्मल प्रोसेस है, लेकिन कुछ चीजें इसको बदतर बना सकती हैं और शरीर के होमियोस्टैसिस को खराब कर सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान इन 5 सामान्य गलतियों को करने से बचना चाहिए।
हाइड्रेटेड रहें
शरीर को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करने के लिए मासिक धर्म के दौरान हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। कई महिलाएं बार-बार बाथरूम जाने के डर से या गलत धारणाओं के कारण अपने पीरियड्स के दौरान कम पानी पीती हैं। हालांकि, पर्याप्त हाइड्रेशन आमतौर पर मासिक धर्म से जुड़ी सूजन, ऐंठन और सिरदर्द को कम कर सकता है। पूरे दिन हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने के लिए पानी से भरपूर फूड प्रोडक्ट और ड्रिंक्स लें।
वैक्सिंग
कई महिलाओं के लिए सजना-संवरना जरूरी है, लेकिन पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग से सेंसिटिविटी और दर्द बढ़ सकता है। मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव स्किन को ज्यादा सेंसिटिव बना सकते हैं, जिससे वैक्सिंग के दौरान परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए पीरियड से पहले या बाद में वैक्स करवाएं।
मेडिसिन
पीरियड की ऐंठन को मैनेज करने के लिए पेन किलर दवाओं पर बहुत अधिक निर्भर रहने से सेहत पर असर पड़ सकता है। इबुप्रोफेन जैसी नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं (एनएसएआईडी) के ज्यादा इस्तेमाल से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं और अन्य परेशानियां हो सकती हैं। पेन किलर के बजाय, दर्द की परेशानी को कम करने के लिए हीट थेरेपी, हल्का व्यायाम कर सकते हैं।
नींद
अनियमित नींद का पैटर्न पीरियड से जुड़े लक्षणों को बढ़ा सकता है और हार्मोनल संतुलन को बाधित कर सकता है। पीरियड्स के दौरान पर्याप्त नींद की कमी से थकान, मूड में बदलाव और ऐंठन बढ़ सकती है। मासिक धर्म के दौरान ओवर ऑल हेल्थ में सहायता के लिए भरपूर नींद लें।
चीनी का सेवन
ज्यादा चीनी और कैफीन का सेवन पीरियड्स के दौरान सूजन, चिड़चिड़ापन और हार्मोनल उतार-चढ़ाव को बढ़ा सकता है। जबकि पीरियड्स के दौरान इन फूड प्रोडक्ट्स की लालसा बढ़ सकती है। इसलिए हर्बल चाय, डार्क चॉकलेट और फलों जैसे हेल्दी ऑप्शन को अपनाने का प्रयास करें।
ये भी पढ़ें- लंबे और घने बालों की है चाहत? एक बार करें ट्राई ये नुस्खे
संबंधित खबरें
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
39 mins agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
17 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
21 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines