Winter Special Spinach Soup: सर्दियां शुरू होते ही हम सब खाने-पीने को लेकर एक्टिव हो जाते हैं। खासतौर पर ऐसी चीजें जो खाने में स्वादिष्ट तो हो, साथ ही हेल्थी भी हो और हमें अंदर से गर्म भी रखे। इसके लिए सबसे पहला नाम जो दिमाग में आता है ‘सूप’। सूप हमें ना केवल अंदर से गर्म रखता है बल्कि हमारी इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग करता है साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को भी कम कर सकता है।
आप ने वेजिटेबल सूप, स्वीट कॉर्न सूप, टोमेटो सूप तो काफी बार पिया होगा। लेकिन इस बार आपको कुछ अलग ट्राय करने की जरूरत है। सर्दियों में पालक सबसे ज्यादा मिलते हैं, जिससे हर घर में पालक पनीर बड़े चाव से बनाया जाता है और खाया भी जाता है। लेकिन इसी पालक का इस बार सूप बनाकर देखिए, जिसकी आसान सी रेसिपी नीचे दी गई है।
पालक सूप
सामग्री:
15 ग्राम कटा हुआ प्याज
5 ग्राम लीक (हरे प्याज का प्रकार)
5 ग्राम गाजर और अजवाइन शोरबा क्यूब्स
30 ग्राम मक्खन
50 ग्राम ताजा पालक
100 मिली वेजिटेबल स्टॉक
3 ग्राम नमक
1 ग्राम ताजी कुटी काली मिर्च
20 मिली फ्रेश क्रीम
फ्रेश क्रीम गार्निश करने के लिए
सर्दियों में मूली खाने के हैं कई चमत्कार फायदे! नहीं होती दिल की बीमारी, शुगर भी कंट्रोल में रहता है
तरीका:
1. मध्यम आंच पर एक बड़े सॉस पैन में, प्याज और लीक को ट्रांस्लूसेंट होने तक मक्खन में भुनें।
2. पानी और शोरबा क्यूब्स डालें। उबाल आने दें। अब आंच को कम करें, ढक दें और 20 मिनट तक सब्जी के नरम होने तक उबालें।
3. पालक डालें और पालक के नरम होने तक 2 से 4 मिनट तक और पकाएं।
4. अब एक ब्लेंडर में सूप के प्यूरी को मिक्स करें। सॉस पैन में वापस डालें और अच्छे से पकाएं साथ में नमक और काली मिर्च डालकर फेंटें।
5. धीमी आंच पर, उबालने से ठीक पहले क्रीम और मक्खन मिलाएं। क्रीम को पूरी तरह से मिलाने के लिए आप एक ब्लेंडर का उपयोग कर सकते हैं।
6. अब इस सूप को गर्मा गर्म परोसें साथ में ऊपर से फ्रेश क्रीम के कुछ ड्रॉप्स से गार्निश करें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
8 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
9 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
13 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
15 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
15 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
18 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines