Winter Skin care Tips: सर्दियों में त्वचा का निखार कम होने लगता है। स्किन ड्राई होना शुरू हो जाती है। ऐसे में हमे एक ऐसे नुस्खे की जरुरत होती है जो हमारे लिए फायदेमंद हो और घरेलु हो ताकि केमिकल वाले स्किन प्रोडक्टस से हमारी त्वचा को हानि न पहुंचे।
इन दिनों धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सूरज की किरणों का भी स्किन पर नेगेटिव असर पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फायदेमंद नुस्खे बताएंगे जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और चमकदार बनेगी और सभी आपसे इस राज के बारे में पूछेंगे। यदि आप केमिकल्स वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक गए है। जिसकी वजह से आपकी सुन्दर और कोमल त्वचा खुरदुरी हो रही है तो हमारे यह घरेलु स्किन केयर टिप्स जरूर फॉलो करे इससे आप फायदे में रहेंगे।
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के घरेलु टिप्स: (Home Skin Care Tips for Glowing Skin)
ठंड के मौसम की बात ही अलग होती है। गुलाबी सर्द सुबह, ठंडी-ठंडी हवा और नर्म-मुलायम धूप किसे पसंद नहीं होती। सर्दियां शरीर में एक ऊर्जा भर देती है और विभिन्न प्रकार के गरमा गर्म खाने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन जितना सुहाना यह मौसम लगता है उतनी ही त्वचा के लिए परेशानी भी लेकर आता है। सर्द हवाओं की वजह से त्वचा नमी खोने लगती है और रूखी व बेजान हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में ब्यूटी टिप्स के रूप में लोग तरह-तरह की क्रीम व लोशन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका खास फर्क नहीं पड़ता। इसलिए, हम घरेलू नुस्खे आजमाने की सलाह देंगे।
बनाने और लगाने की विधि :
- -अपने चेहरे को धोकर हल्का-सा पोंछ लें।
- -अब रूई को ग्लिसरीन में डुबाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रहे कि ये आपके आंखों और मुंह में न जाए।
- -इसे रात को सोने से पहले भी लगा सकते हैं।
- -फिर अगली सुबह इसे धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
कई कॉस्मेटिक चीजे बनाने में ग्लिसरीन का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि कई साबुन कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट का ग्लिसरीन का उपयोग करने का दावा करती हैं। ऐसे इसलिए, क्योंकि यह रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
पानी खूब पीएं
ठंड का मौसम त्वचा को रूखा कर देता है और साथ ही साथ आपकी त्वचा को अंदरूनी नुकसान भी पहुंचाता है. त्वचा में नमी बनाए रखने व इसे स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पीएं। यह शरीर की अशुद्धियों को भी बाहर निकाल देती है.
और पढ़िए – Winter Vegetable: इस सब्जी को सलाद में शामिल करिए, सर्दियों में सेहत भी बनेगी, कमजोरी दूर होगी
स्किन के लिए नारियल है असरदार
सर्दियों में रोजाना नारियल के तेल से मालिश करने से भी त्वचा में कोमलता और निखार आ सकता है।
पेट्रोलियम जेली
जरूरत के अनुसार वैसलीन
लगाने की विधि
मॉइस्चराइजर के रूप में रूखी त्वचा पर पेट्रोलियम जेली (वैसलीन) लगाएं।
कैसे फायदेमंद है
सर्दियों में ब्यूटी टिप्स में फटी या रूखी त्वचा का उपाय करने के लिए वैसलीन का उपयोग करने की भी सलाह दी जाती है।
Weight Loss Tips: सर्दियों में पीएं ये पांच सूप, तेजी से घटेगा वजन
इन बातों का खास ध्यान रखें (मुख्य बिंदु)
- -शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- -खूब पानी पिएं और फल खाएं।
- – सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाएं, ठंडे पानी से स्किन ज्यादा रूखी हो सकती है।
- – स्किन को हमेशा मॉइश्चुराइज रखें।
- – वैसलीन या ग्लिसरीन जैसी चीजें लगाएं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
6 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
7 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
8 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
11 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
13 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
13 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
16 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines