Winter Shopping: सर्दियों का मौसम आते ही हर कोई अपने कपड़ों का कलेक्शन अपडेट करता है। लेकिन इस बीच बजट का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। अगर आप भी ठंड के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। सिर्फ 300 रुपये की शुरुआती कीमत में डेनिम शॉर्ट जैकेट, जीन्स और अन्य स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैं। ये डील्स न सिर्फ आपके बजट में फिट बैठेंगी, बल्कि आपके लुक को भी ट्रेंडी बनाएंगी। दिल्ली के 5 ऐसे बाजार जो आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं डालेंगे लेकिन आपके विंटर कलेक्शन को बढ़ा देंगे।
जीके-एम ब्लॉक मार्केट
दिल्ली में वैसे तो ग्रेटर कैलाश का का एरिया काफी महंगा कहा जाता है, लेकिन यहां पर एम ब्लॉक मार्केट लगती है जहां पर साउथ दिल्ली की लड़कियां शॉपिंग करती हैं। इस मार्केट में अफोर्डेबल प्राइस में विंटर कलेक्शन मिल जाता है। यहां से पार्टी वियर स्वेटर, गर्म हाईनैक, जेनिम और ओवरकोट के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। यहां पर स्वेटर की शुरुआती कीमत में 500 रुपए तक होती है। मंगलवार को छोड़कर यह सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक यह मार्केट खुला रहता है।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली में यहां मिलते हैं 500 रुपये में ब्राइडल लहंगे, रोज लगती है सेल
जनपथ मार्केट
दिल्ली के जनपथ बाजार में शानदार शॉपिंग अनुभव मिलता है, क्योंकि यह बाजार सरोजिनी मार्केट की याद दिलाता है। यहां पर ट्रेंडी फैशन का अच्छा खासा कलेक्शन मिलता है। जिसमें स्टाइलिश ड्रेस, कूल चश्मे, और सर्दियों का तमाम कलेक्शन होता है। कपड़ों के अलावा यहां पर अच्छे और नए डिजाइ के बैग्स का भी मिल जाते हैं। यह एक स्ट्रीट मार्केट है, जिसमें आपके बडट में ही शॉपिंग की जा सकती है।
पालिका बाजार
ठंड के मौसम में स्टाइल के लिए पालिका बाजार सबसे शानदार ऑप्शन है। यहां डेनिम, बूट, स्वेटर, जैकेट और स्टॉल के हर डिजाइन और रेंज में मिल जाते हैं। यहां पर बूट्स का भी कलेक्शन मिल जाता है। यह बाजार लड़कियों को काफी पसंद आता है, क्योंकि यहां पर सस्ते में स्टाइलिश कपड़े मिल जाते हैं। इस बाजार में विंटर वियर की कीमत 300 रुपये से शुरू हो जाती है।
सरोजनी नगर और लाजपत नगर
सरोजनी नगर और लाजपत नगर दिल्ली के प्रमुख बाजार हैं, जिन्हें सस्ते बाजारों के तौर पर जाना जाता है। यूं तो यहां पर साल के 12 महीने ही सेल लगी रहती है। लेकिन सर्दियों में ज्यादा कलेक्शन देखने को मिलता है। खासकर सरोजनी नजर में जीन्स, जेनिम जैकेट 100 रुपये की कीमत में मिल जाती हैं। वहीं, लाजपत नगर में भी बहुत ही सस्ते दाम में शॉपिंग की जा सकती है, इन दोनों मार्केट के लिए कहा जाता है कि 500 रुपये में भरपूर शॉपिंग की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: वीकेंड पर दिल्ली के इन 4 बाजारों में सस्ती शॉपिंग! 200 रुपये में खरीदें कोरियन कपड़े
संबंधित खबरें
रूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 hr agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 hr agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
16 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
19 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
23 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines