Winter Homemade Face Serum: सर्दीयों को मौसम शुरू हो रहा है और साथ ही साथ चेहरे से जुड़ी कई प्रॉब्लम की भी शुरूआत भी हो रही है, ज्यादातर लोगों को इस मौसम में पिंपल्स और एक्ने की समस्या को झेलना पड़ता है। वहीं, चेहरे पर लगातार हो रहे पिंपल्स और एक्ने से बचने के लिए स्किन एक्सपर्ट ज्यादातर फेस सीरम का उपयोग करने की सलाह देते हैं जिनमें सैलिसिलिक एसिड, नियासिनमाइड, रेटिनॉल, हायल्यूरोनिक एसिड आदि जैसे तत्व होते हैं। वे त्वचा के सीबम और पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं लेकिन इन्हें बनाने में कई खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे स्किन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है, इसलिए इस प्रॉब्लम से बचने के लिए हम आज होममेड फेस सीरम बनाने के बारे में जानेंगे तो आइए जानते हैं, 2 बेहतरीन नेचुरल होममेड फेस सीरम के बारे में जिनका यूज करके हम अपने स्किन हेल्थ को सही रख सकते हैं।
एलोवेरा से बना हेल्दी फेस सीरम
एलोवेरा का इस्तेमाल चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एलोवेरा फेस सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें विटामिन-ई कैप्सूल और गुलाब जल मिलाएं। इसमें एक टी स्पून ग्लीसरीन मिक्स करें, फिर इस लिक्विड को किसी साफ डिब्बे में स्टोर कर लें। सीरम लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें, अब मुलायम कपड़े की मदद से चेहरे को सूखा लें। इसका इस्तेमाल करने से लगातार हो रहे एक्ने की प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।
एलोवेरा से बना हेल्दी फेस सीरम
आंवला से बना हेल्दी फेस सीरम
आंवला का रोजाना इस्तेमाल करके चेहरे के मुहांसों और फुंसियों की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह स्किन को बैक्टीरिया संक्रमण से बचाने में मदद करता है। यही नहीं, पिंपल्स के निशानों को भी ये तेजी से कम करने में मदद करता है। जिससे स्किन दाग धब्बों से दूर रहती है। इसका इस्तेमाल फेस सीरम बनाने के लिए कर सकते है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को कद्दूकस करके नारियल तेल में मिलाएं। इसके साथ ही इसमें अरण्डी का तेल 2 चम्मच मिला लें। अब इसके बाद इस मिक्सचर को धीमी आंच पर खौलाएं और हल्का ठंडा होने के बाद छान लें। इसे बोतल में पलट लें और आपका सीरम तैयार है। इसका इस्तेमाल हप्ते में 4 दिन कर सकते हैं। इसकी मदद से चेहरे पर होने वाले हानिकारक पिंपल्स से बचा जा सकता है।
आंवला से बना हेल्दी फेस सीरम
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
22 mins agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
3 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
23 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines