Winter Healthy Breakfast Recipe: सर्दियों में हम सभी कुछ गरमागरम खाना पसंद करते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। स्वाद में स्वादिष्ट और हाथों में गर्माहट के साथ आने वाला पकवान हर किसी को लुभाता है। हालांकि, इस मौसम में आलस की भी भूमिका बड़ी खास होती है और फिर रोजाना सुबह उठते ही हम कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो घर के सभी सदस्यों को पसंद आए।
अगर आप भी ब्रेकफास्ट (Winter Healthy Breakfast Recipe) में कोई ऐसी रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छी हो तो इसके लिए आप मटर चीला रेसिपी का चयन कर सकते हैं। बिना अधिक मेहनत के आप मटर का चीला (Matar Ka Chilla) बना सकते हैं। किसी को भी सुबह के समय चाय या कॉफी के साथ गरमागरम मटर चीला और खटी-मीठी चटनी परोसेंगे तो वो आपका फैन हो सकता है। आइए मटर चीला बनाने की आसान विधि बनाते हैं।
और पढ़िए – सर्दी में बनाएं यह हेल्दी लड्डू, बच्चे भी नहीं करेंगे खाने से मना, जानें आसान रेसिपी
Matar Cheela Ingredients in Hindi
- 250 ग्राम- मटर के दाने
- 250 ग्राम- सूजी
- 1 टी स्पून- अदरक कटा
- 2 टेबलस्पून- धनिया पत्ती
- 2- हरी मिर्च
- 2- टमाटर
- 1- प्याज
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के मुताबिक तेल
औरपढ़िए– सर्दी में मीठा खाने का मन है, बनाएं बेसन का हलवा, यह हैं 5 फायदे
Matar Chilla Recipe Method in Hindi
सबसे पहले हरे मटर के दानों को पानी से धो लें। इसके बाद एक प्लेट में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को छोटा-छोटा बारीक काट लें। अब मटर के दानों के साथ हरी मिर्च और अदरक को पीस लें। इसके लिए आप मिक्सी का यूज कर सकते हैं।
इस पेस्ट को एक बाउल में डाल दें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती, टमाटर, जीरा, सूजी और नमक स्वादानुसार मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद पेस्ट को करीब 10 मिनट के लिए ढक्कर छोड़ दें।
चीला बनाने के लिए एक नॉनस्टिक पैन या तवा लें। मीडियम आंच पर गर्म करने के बाद थोड़ा सा तेल डाल दें। अब एक कटोरी में मटर का पेस्ट लेकर तवे के बीच में डालते हुए फैला दें। पकाने के बाद चीला को पलट दें और फिर दूसरी तरफ से भी चीला को वैसे ही पका लें। दोनों तरफ से चीला पकाने के बाद प्लेट में डाल लें। अब आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 mins agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
21 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines