हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care Tips: ठंड में बाल धोने का नहीं करता है मन? अपनाएं ये तरीके नहीं पड़ेगी हेयर वॉश करने की जरूरत

विज्ञापन
ठंड में बाल धोने का मन नहीं? अपनाएं ये तरीके. Image Source Freepik

Hair Care Tips: सर्दियों के मौसम में बाल धोना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है. ठंडे पानी में बाल धोना या बार-बार शैम्पू करना बालों को रूखा और कमजोर बना सकता है. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से हैं और अपने बालों को साफ, हेल्दी और सुंदर रखना चाहते हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप बिना हेयर वॉश किए भी अपने बालों को फ्रेश और चमकदार रख सकती हैं.

बालों का ख्याल कैसे रखें | How To Take Care Of Hair

ड्राई शैंपू का करें इस्तेमाल

अगर आप ठंड में बाल नहीं धो पाते हैं या धोना नहीं चाहते हैं तो इसके लिए आप ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर बालों को क्लीन करने में कर सकते हैं. ये स्कैल्प की चिपचिपाहट को भी दूर कर सकता साथ ही बालों को बिना भिगोए साफ करने में मदद करता है.

चिपचिपा तेल लगाने से बचें

ठंड के मौसम में आप तेल को लगाने से बचे ऐसा करने से आपके बाल चिपचिपे नहीं होगें. साथ ही आपको बाल धोने की कोई जरूरत नहीं पडेगी. आप अगर चाहें तो ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल लगा सकते हैं. इसके अलवा कोई दूसरा तेल लगाने से बचें.

विज्ञापन

फोम शैम्पू

फोम शैम्पू आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है आप चाहें तो डीप क्लीजिंग के लिए एक फोम शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपके बाल को गंद भी नहीं होने देगा साथ ही आपके बाल को चमकदार बनाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें-बच्चे को आ जाए बुखार तो कभी ना करें ये 4 गलतियां, डॉक्टर ने दी पैरेंट्स को सलाह

विज्ञापन

बालों को नियमित ब्रश करें

दिन में 2-3 बार हल्के हाथों से बालों को ब्रश करें. इससे बाल हेल्दी व चमकदार दिखते हैं. तो कोशिश करें कि बालों को बीच बीच में कॉम्ब करें.

बालों को बांध कर रखें

कोशिश करें कि बालों को खुला न छोड़े. आप चाहें तो ढीला पोनीटेल या बन्स में बांध कर रखें. यह धूल-मिट्टी से बचाता है और फ्रिज भी कम करता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Homemade Toothpaste: क्या आप भी दांतों को चमकाने के लिए तरह-तरह के पेस्ट ट्राई करते हैं? घर पर आसानी से बनाएं ये पाउडर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola