Baal Se Rusi Kaise Hataye: डैंड्रफ एक आम समस्या है, लेकिन इसके वजह से लोगों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है. हल्का सा बालों को हाथ लगाने से रूसी इतनी सारी गिरने लगती है कि लोग दूरी बनाने लगते हैं. इसके अलावा इस सेफद पपड़ी के वजह से खुजली और जलन की भी समस्या पैदा हो सकती है. लेकिन अगर बालों को सही से देखभाल किया जाए और कुछ देसी तरीके को अपनाया जाए, तो आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर लंबे वक्त तक गंदे बाल नहीं धोए तो क्या झड़ने लगेंगे सारे बाल?
क्यों बालों में हो जाती है रूसी?
बालों में रूसी मुख्य रूप से स्कैल्प की सूखापन या तेल की अधिकता, फंगल इंफेक्शन, गलत हेयर प्रोडक्ट्स और गंदगी जमा होने से होती है. इसके अलावा तनाव, खराब डाइट और बाल को समय पर नहीं धोने से भी रूसी बढ़ा सकती है. हालांकि, नियमित सफाई और सही देखभाल से इसे कम किया जा सकता है.
बिना महंगा प्रोडक्ट कैसे हटाएं डैंड्रफ?
डैंड्रफ (Dandruff) को हटाने के लिए आप किसी तरह के महंगे और कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं. हम आपको नॉर्मल या सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोग कुछ नेचुरल और घर पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से आराम पा सकेंगे.
टी ट्री ऑयल
रूसी से राहत पाने के लिए टी ट्री ऑयल एक बेहतर उपाय हो सकता है. इसमें एंटी-फंगल (Anti-fungal) और एंयी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) गुण मौजूद रहते हैं, जो रूसी को कंट्रोल करता है. इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान है, आपको ये सीधा स्कैल्प पर नहीं लगाना है.
- आपको चाहिए कि आप 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल को किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल तेल या ऑलिव ऑयल में मिलाएं और फिर उसे अपने स्कैल्प पर अप्लाई करें.
दही का मास्क भी असरदार
इसके अलावा आप दही का मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दही में मौजूद नेचुरल प्रोबायोटिक्स स्कैल्प के माइक्रोबायोम को बैलेंस करते हैं, यानी ‘अच्छे बैक्टीरिया’ बढ़ते हैं और फंगल एक्टिविटी घटती है. दही का मास्क सूखापन, जलन, और फंगल फ्लेक्स को कम करता है.
- इसे भी इस्तेमाल में लाना आसान है. आपको बस, 2-3 चम्मच दही स्कैल्प पर लगाना होगा और 20-25 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से अच्छे से धोना होगा.
- दही के साथ आप थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं, यह स्कैल्प को नरिश (Nourish) करता है. इस मास्क को आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: महंगी हेयर डाई को कहें बाय-बाय! किचन में रखी बस 1 चुटकी ये पाउडर, सफेद बालों को नेचुरली करेगा काला
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
16 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
19 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
23 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines