सिर की रूसी से परेशान हैं? Dandruff हटाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीका और देखें कमाल

Dandruff Removal At Home: सर्दियों में सिर पर बहुत डैंड्रफ हो जाता है, जिस कारण लोगों को ऑफिस, शादी आदि जगहों पर जाने में भी शर्म आती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आइए आपको बताते हैं इसका देसी और आसान उपाय.

Dandruff Hair

डैंड्रफ कैसे खत्म करें?

Baal Se Rusi Kaise Hataye: डैंड्रफ एक आम समस्या है, लेकिन इसके वजह से लोगों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है. हल्का सा बालों को हाथ लगाने से रूसी इतनी सारी गिरने लगती है कि लोग दूरी बनाने लगते हैं. इसके अलावा इस सेफद पपड़ी के वजह से खुजली और जलन की भी समस्या पैदा हो सकती है. लेकिन अगर बालों को सही से देखभाल किया जाए और कुछ देसी तरीके को अपनाया जाए, तो आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बालों में हो जाती है रूसी?

बालों में रूसी मुख्य रूप से स्कैल्प की सूखापन या तेल की अधिकता, फंगल इंफेक्शन, गलत हेयर प्रोडक्ट्स और गंदगी जमा होने से होती है. इसके अलावा तनाव, खराब डाइट और बाल को समय पर नहीं धोने से भी रूसी बढ़ा सकती है. हालांकि, नियमित सफाई और सही देखभाल से इसे कम किया जा सकता है.

बिना महंगा प्रोडक्ट कैसे हटाएं डैंड्रफ?

विज्ञापन

डैंड्रफ (Dandruff) को हटाने के लिए आप किसी तरह के महंगे और कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं. हम आपको नॉर्मल या सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोग कुछ नेचुरल और घर पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से आराम पा सकेंगे.

टी ट्री ऑयल

विज्ञापन

रूसी से राहत पाने के लिए टी ट्री ऑयल एक बेहतर उपाय हो सकता है. इसमें एंटी-फंगल (Anti-fungal) और एंयी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) गुण मौजूद रहते हैं, जो रूसी को कंट्रोल करता है. इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान है, आपको ये सीधा स्कैल्प पर नहीं लगाना है.

  • आपको चाहिए कि आप 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल को किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल तेल या ऑलिव ऑयल में मिलाएं और फिर उसे अपने स्कैल्प पर अप्लाई करें.

दही का मास्क भी असरदार

विज्ञापन

इसके अलावा आप दही का मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दही में मौजूद नेचुरल प्रोबायोटिक्स स्कैल्प के माइक्रोबायोम को बैलेंस करते हैं, यानी ‘अच्छे बैक्टीरिया’ बढ़ते हैं और फंगल एक्टिविटी घटती है. दही का मास्क सूखापन, जलन, और फंगल फ्लेक्स को कम करता है.

  • इसे भी इस्तेमाल में लाना आसान है. आपको बस, 2-3 चम्मच दही स्कैल्प पर लगाना होगा और 20-25 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से अच्छे से धोना होगा.
  • दही के साथ आप थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं, यह स्कैल्प को नरिश (Nourish) करता है. इस मास्क को आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: महंगी हेयर डाई को कहें बाय-बाय! किचन में रखी बस 1 चुटकी ये पाउडर, सफेद बालों को नेचुरली करेगा काला

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ