Winter Fashion Tips: पॉपुलर बॉलीबुड एक्ट्रेस कैट्रीना कैफ अपनी ट्रेंडी स्टाइल के दम पर लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। खूबसूरती के साथ-साथ बेहतरीन आउटफिट, उन्हे सबसे अलग बनाता है। चाहे हम ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक की बात करें या फिर कैजुअल वीकेंड आउटफिट, कैटरीना कैफ का वॉर्डरोब फैशन के चाहने वालों के लिए वन-स्टॉप इंस्पिरेशन है। आइए, जान लेते हैं कि ये पॉपुलर एक्ट्रेस विंटर सीजन में कैसे स्टाइलिंग करती हैं।
विंटर में कैटरीना का यूनिक लुक
कैटरीना कैफ को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था। कैट्रीना के फैन्स को उनका विंटर लुक बेहद पसंद आया और उन्होने कमेंट बॉक्स में अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को खूब प्यार लुटाया है। उनकी नई ड्रेस की बात करें, तो ये पूरी तरह से लेयर्ड डिजाइन वाली है और इसमें कैटरीना का नया लुक बिल्कुल यूनिक लग रहा है।
ये भी पढ़ें- Christmas 2023 Gift Ideas: सीक्रेट सेंटा बनकर देना है तोहफा? ये हैं 500 रुपये में आने वाले Gifts
इन आउटफिट्स के साथ दिखीं कैटरीना
कैटरीना कैफ ने पूरी तरह से काले रंग की स्वेटशर्ट और जॉगर्स ट्राउजर पहन रखा था। गोल नेकलाइन वाली स्वेटशर्ट में पूरी लंबाई की आस्तीन और सिनेच्ड कफ के साथ एक कम्फर्टेबल आउटफित था। उन्होंने लो-राइज वेस्ट वाला ट्राउजर पहना हुआ था, जिसमें एक साइड जेब को भी देखा जा सकता है। ये लंबे ट्रेवल के लिए काफी बेहतर होता है।
कैटरीना ने अपने ऑल ब्लैक पहनावे को एक बेज ट्रेंच कोट के साथ नॉच लैपल कॉलर, पूरी लंबाई की आस्तीन और बेल्ट वाले कफ के साथ जोड़ा था। वहीं, कैटरीना ने एक्सेसरीज को काफी कम मात्रा में रखा और फ्रंट लेस-अप फास्टनिंग और गहरे रंग के धूप के चश्मे के साथ भारी डेनिम ट्रेनर पहना हुआ था। वह नो-मेकअप लुक के साथ गईं, जिसमें शाइनिंग न्यूड लिप टिंट और शाइनिंग बेस शामिल था।
ये भी पढ़ें- Smartphone Under 10000: ये 5 फोन रहेंगे बेस्ट! देखें लिस्ट
लेयरिंग में कमाल करती हैं कैटरीना
जब लेयरिंग आउटफिट की बात आती है, तो कैटरीना कमाल की लगती हैं। इससे पहले, मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने डेनिम-ऑन-डेनिम लुक को पूरी तरह से सहजता से निभाया था। कैटरीना ने गोल नेकलाइन और फिगर-हगिंग फिट वाला बेज रंग का टैंक टॉप पहना था। कैटरीना के चमकदार बालों को मुलायम घुंघराले बालों में स्टाइल किया गया था और उन्होंने बालों को कंधों तक खुला छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
2 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
4 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
6 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
6 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
7 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
8 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
12 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines