Winter Dry Skin Issues: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है वैसे तो ज्यादातर लोगों को ये मौसम काफी पसंद होता है लेकिन यह मौसम काफी परेशानियों को भी अपने साथ लेकर आता है। इस मौसम में लोगों की सबसे ज्यादा शिकायत स्किन से सम्बंधित रहती है। शुष्क त्वचा के कारण त्वचा खुरदरी, खुजलीदार, पपड़ीदार या परतदार दिखने लगती है लेकिन आपको बता दें इस मौसम में ये एक सामान्य स्थिति है जो सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। सर्दियों में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए जीवनशैली और अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को जेरोसिस यानी सूखी त्वचा, फटे होंठ, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सर्दियों में चिलब्लेन्स और कोल्ड अर्टिकेरिया की प्राब्लम भी होने लगती है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको कुछ आसान और बेहतरीन टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें अपना आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा में नमी बरकरार रख सकते हैं।
1. अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करें (Moisturize)
अगर आप सर्दियों में इन परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपकी स्किन को हर दिन मॉइस्चराइज जरूर करें। सर्द हवाएं हमारी स्किन को काफी रूखा बना देती है, ऐसे में स्किन को नमी की ज़रूरत होती है। तो सर्दियों में मॉइस्चराइज करना बिल्कुल न भूलें, यही होगा हेल्दी और खूबसूरत त्वचा का मंत्र है।
2. गुनगुने पानी का करें उपयोग (Lukewarm Water)
कभी भी अपनी स्किन पर बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह भी एक कारण होता है जिससे आपकी स्किन ड्राई होती है अपने चेहरे को धोने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें। ऐसा करने से आपकी स्किन का प्राकृतिक तेल (natural oil) बना हेगा जो एक स्किन के लिए काफी ज़रूरी होता है जिससे स्किन की चमक बनी रहती है।
3. ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं (Drink Water)
जब भी बारिश और ठंड का मौसम आता है तो हम पानी कम पीने लगते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नही करना चाहिए सर्दी के मौसम में ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं। पानी के अलावा आप नारियल पानी, ताज़ें फलों का जूस, नींबू पानी भी पी सकती हैं। इसके आलावा ज़्यादा से ज़्यादा फल खाएं। इससे आपकी स्किन का नूर बरकरार रहेगा और आगे भी काफी स्किन में कोई परेशानी नहीं आएगी।
4. सनस्क्रीन जरूर लगाएं (Sunscreen)
सर्दियों के मौसम में धूप बहुत कम निकलती है और इस कारण लोग अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना बंद कर देते है। ऐसा बिल्कुल न करें। क्योंकि सर्दियों में भी यूवी किरणें और मोबाइल, टैब, लैपटॉप से निकलने वाली ब्लू रेज़ आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो सर्दियों के मौसम में भी अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें।
5. नाइट क्रीम का उपयोग करें (Night Cream)
रात का समय ही एक ऐसा समय होता है जिसमे आप आपकी स्किन को सबसे ज्यादा आराम दे पता है। इसलिए इस समय का अच्छा प्रयोग आप अपनी स्किन को पोषण देने के लिए कर सकते है। स्किन को पोषण देने और उसे हेल्दी रखने के लिए एक अच्छे हाइड्रेटिंग ऑयल या फिर नाइट क्रीम का उपयोग करें।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
10 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
13 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
17 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
20 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines