How To Get Rid Of Lint: सर्दियों में ऊनी कपड़े पहनना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन कुछ समय बाद इन पर छोटे-छोटे रोएं या फजी बॉल्स नजर आने लगते हैं. इससे कपड़ों की खूबसूरती कम हो जाती है और वे पुराने लगने लगते हैं. अगर आप भी अपने स्वेटर, शॉल या जैकेट से रोएं हटाने का आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आइए जानते हैं 5 असरदार टिप्स जिनसे आपके ऊनी कपड़े बन जाएंगे फिर से नए जैसे मुलायम और शानदार.
रोएं से पाएं छुटकारा | Get Rid Of Lint
रेजर या शेवर से करें सफाई
ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने का सबसे आसान तरीका है रेजर या फैब्रिक शेवर का इस्तेमाल. आप चाहें तो हल्के हाथों से कपड़े पर रेजर चलाएं, इससे रोएं आसानी से निकल जाएंगे और कपड़े की सतह स्मूद हो जाएगी. साथ ही रोएं भी वापस नहीं आएंगे.
सिरके और पानी से करें वॉश
एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सिरका डालें और उसमें कपड़े को कुछ देर भिगो दें. फिर हल्के हाथों से धोएं. सिरका कपड़े की सतह से लिंट हटाता है और फैब्रिक को मुलायम बनाता है. इसके साथ ही आप चाहें तो कपड़ो को हर हफ्ते इस तरह से ही धो सकते हैं.
लिंट रोलर या टेप का करें इस्तेमाल
अगर कपड़ों पर हल्के रोएं हैं, तो लिंट रोलर या चौड़ी टेप का प्रयोग करें ये काफी आसान तरीका है. इसे कपड़े पर लगाकर हल्के से खींचें, सारे छोटे रोएं इसमें चिपक जाएंगे. यह तरीका कोट या ब्लेजर के लिए बहुत कारगर है.
ये भी पढे़ं- 1 महीने चीनी छोड़ने से शरीर में क्या-क्या आते हैं बदलाव, जानकर हो जाएंगे हैरान
ठंडे पानी में वॉश करें
ऊनी कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी में धोना चाहिए. गर्म पानी से धागे ढीले होकर रोएं बनने लगते हैं. ठंडा पानी न केवल कपड़ों को सुरक्षित रखता है बल्कि उनकी बनावट को भी बनाए रखता है.
कपड़े को फ्रीजर में रखें
अगर किसी ऊनी कपड़े पर बहुत ज्यादा रोएं हैं, तो उसे एक प्लास्टिक बैग में डालकर 2–3 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें. ठंडक से ऊन के फाइबर टाइट हो जाते हैं जिससे रोए कम होने लगते हैं.
ये भी पढे़ं- Winter Tips: सर्दियों की ठंड में पैर भी मांगते हैं केयर, जानिए ये नेचुरल टिप्स जो आपके पैरों को रखेंगे मॉइस्चराइज्ड
संबंधित खबरें
पति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
25 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
2 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
4 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
6 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
21 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines