Winter Chaap Recipe: ठंड में बाहर जाए बगैर उठाएं Masala और Kurkuri Chaap का मजा, घर पर ऐसे बनाएं
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Winter Chaap Recipe: जब भारतीय स्ट्रीट फूड की बात आती है, तो आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हो सकते हैं। और केवल यही नहीं है, हम समय समय पर अपने प्रयोग से कुछ नए व्यंजन भी बनाते हैं। इससे स्ट्रीट फूड मेनू पर आइटम बढ़ते रहते हैं। अब बहुतों का ध्यान आकर्षित कर रही है चाप (CHAAP)। सोया के बीजों से बना, यह व्यंजन विभिन्न स्वादों के रूप में खाया जाता है, जैसे मसालेदार, कुरकुरे और क्रीमी चाप। कच्ची सोया चाप आपको किसी भी डेयरी की दुकान या अन्य स्थानीय दुकानों पर आसानी से मिल जाएगी। तो अगर आप भी अपने घर पर कुछ स्वादिष्ट सोया चाप बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
सोयाबीन को इसके कई लाभों के लिए जाना जाता है। यह पोषण पर उच्च है और रक्तचाप को कम कर सकता है, रक्त वाहिकाओं में सुधार कर सकता है, हड्डियों का स्वास्थ्य और भी बहुत कुछ कर सकता है। तो, इनके फायदों के साथ, हम कुछ स्वादिष्ट सोया चाप रेसिपी बताते हैं।
यह चाप रेसिपी मसालों से भरपूर और स्वाद में तीखी होती है। सबसे पहले चाप के टुकड़ों को फ्राई कर लें और फिर उनके साथ दही, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च और थोड़ी सी हल्दी डालकर मेरिनेट कर लें। इन्हें अच्छे से मिला लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इन चाप के टुकड़ों को फ्राई करें और चटनी के साथ सर्व करें।
यह डिश मक्खन और मसालेदार स्वाद से भरी है। यह पहली स्वाद में ही आपके मुंह में पिघल जाएगी। सबसे पहले, इसे तंदूर में सेका जाता है और फिर एक खट्टी और मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में धीमी आंच पर पकाया जाता है।
हम सभी को क्रीमी और चीज वाली चीजें पसंद हैं जो हमारे मुंह को सिल्की टेक्सचर से भर देती हैं और पहली बाइट में फ्लेवर का तड़का लगा देती हैं। और हम पर विश्वास करें, यह मलाईदार सोया चाप ऐसी ही है। मक्खन, मसाले, क्रीम और दही से भरपुर, यह व्यंजन झटपट बन जाता है!

अगर आपको कुरकुरी और तीखी चीजें पसंद हैं, तो यह कुरकुरी चाप बनाएं। इस डिश को बनाने के लिए आपको सबसे पहले कच्ची चाप को दही और मसाले के साथ मैरीनेट करना होगा। फिर इसे कुछ कॉर्नफ्लेक्स में डिप करें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद स्वादिष्ट खट्टी टमाटर की चटनी और हरी चटनी के साथ परोसें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: