Winter Blues: सर्दियों के मौसम में उदासी और सुस्ती आम बात है। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, हमारे शरीर सेरोटोनिन की कमी होने लगती है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो मूड और एनर्जी को कंट्रोल करने में मदद करता है। सेरोटोनिन लेवल में कमी के कारण एनर्जी की कमी हो जाती है, जो उदासी की भावना को जन्म देती है। ठंड का मौसम हमें हाइबरनेट करने के लिए मजबूर करता है और इसकी वजह से आसान काम भी भारी लगने लगता है। साथ ही शरीर को धूप न मिलने के कारण सर्कैडियन की कमी हो जाती है। सर्दियों में जिस तरह टेंपरेचर गिरता है इस तरह हमारे शरीर की एनर्जी भी कम होती जाती है। आइए जानते हैं सर्दियों में शरीर की एनर्जी बनाए रखने के लिए और खुद को एक्टिव करने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।
सुबह की एक्टिविटी जरूरी
सुबह-सुबह टहलकर और स्ट्रेचिंग करके अपनी सुबह को तरोताजा करें। यह आसान रूटीन सर्दियों के दौरान आपको एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकती है। ताजी हवा और सूरज की रोशनी मूड और एनर्जी के लेवल को बढ़ा सकती है, जबकि स्ट्रेचिंग शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाती है। सुबह की यह एक्टिविटी आपके दिमाग और फोकस को भी बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसे आप अपने डेली रूटीन में शामिल जरूर करें इससे आपके शरीर से उदासी दूर होगी और आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर फील करेंगे
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
हाइड्रेटेड रहें
सर्दियों में शरीर की एनर्जी को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन कर सकते हैं। पानी पीने से आपके शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल में रहेगा और आपके शरीर से समय-समय पर बैक्टीरिया बाहर निकालता रहेगा। साथ ही आपके शरीर में सही तरीके से पोषक तत्व अब्जॉर्ब हो पाएंगे। इसके लिए आप दिन में 8 से 10 पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। साथ ही आप हर्बल सूप का भी सेवन कर सकते हैं।
धूप लें हाइड्रेटेड रहें
सर्दियों के दौरान आप जहां बैठते हैं ऑफिस या घर कहीं पर भी वहां पर अच्छी धूप की रोशनी की व्यवस्था करें, जो आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है यह आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही आपके सर्कैडियन लेवल को बढ़ावा देता है। इससे आपका मूड बेहतर होता है और आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर फील कर सकते हैं। इससे आपका तनाव भी काम होता है और आप अच्छी तरह फोकस के साथ अपना काम कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
19 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines